Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The family is not convinced by the postmortem report and insists on a re-investigation

Lakhimpur Kheri News: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से नहीं माने परिजन, दोबारा जांच की मांग पर अड़े

Thu, 05 Nov 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 05 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The family is not convinced by the postmortem report and insists on a re-investigation
परिजनों को समझाते सपा सांसद आनंद भदौरिया। संवाद
मैगलगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव में छात्र-छात्रा के शव लटके मिलने के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत का कारण हैंगिंग आया है। बुधवार देर रात चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया।
विज्ञापन

छात्रा से दुष्कर्म की आशंका को लेकर स्लाइड बनाई गई है, जिसे जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से संतुष्ट न होने पर छात्रा के परिजन दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग पर अड़ गए। पांच सूत्री मांगों पर प्रशासन के आश्वासन के बाद वे अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे तो परिजनों ने आक्रोश जताया। छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया कि छात्रा पक्ष की ओर से उन्हें निर्दोष होने के बावजूद फंसाने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही छात्रा के पिता की गुमशुदगी के मामले में नाम शामिल करने की धमकी दी जा रही है। सीओ यादवेंद्र यादव ने निर्दोषों को न फंसाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्र के परिजन शव दफनाने के लिए तैयार हुए।
वहीं, छात्रा के परिजनों ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देखने के बाद अंतिम संस्कार करने की बात कही। मौके पर पहुंचे सपा सांसद आनंद भदौरिया और पूर्व सपा विधायक सुनील लाला ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। बाद में परिजन दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग पर अड़ गए।
सांसद आनंद भदौरिया ने डीएम और एसपी से वार्ता कर उनकी मांग से अवगत कराया। उन्होंने पांच डॉक्टरों के पैनल से दोबारा पोस्टमॉर्टम और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने की मांग रखी, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी।
इसके बाद छात्रा के परिजनों ने पांच सूत्री मांगें रखीं। इनमें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने, मुख्यमंत्री राहत कोष से 40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने, छात्रा की हत्या की पुष्टि होने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर 24 घंटे के भीतर उनका एनकाउंटर करने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग शामिल थी। इसके अलावा छात्रा के पिता की गुमशुदगी के मामले का तत्काल खुलासा करने की मांग भी की गई।
उपजिलाधिकारी मितौली संतदास पंवार और सीओ मितौली ने परिजनों को राशन कार्ड बनवाने और मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
एएसपी पश्चिमी अमित राय ने छात्रा के भाई से लिखित तहरीर ली। उन्होंने छात्रा की मौत के मामले की जांच कर 15 दिन में खुलासा करने और उसके पिता की गुमशुदगी के मामले में कार्रवाई के लिए एक महीने का समय दिया।

सांसद आनंद भदौरिया ने डीएम से फोन पर वार्ता कर छात्रा के परिवार के तीन सदस्यों को संविदा पर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने अपनी निधि से छात्र के परिजनों को 20 हजार और छात्रा के परिजनों को 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।
प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद छात्रा के परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। इस दौरान पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। मौके पर सीओ मोहम्मदी समेत कई थानों की पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed