{"_id":"68b1ff1c7c764e611f0eaec2","slug":"the-family-is-adamant-that-they-will-perform-the-last-rites-only-after-the-arrest-of-vikas-murderers-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-154440-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: परिजन अड़े, विकास के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद करेंगे अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: परिजन अड़े, विकास के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद करेंगे अंत्येष्टि
Sat, 30 Aug 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
परिजनों को कार्रवाई का आश्वाशन देते कोतवाल महेशचंद और चेयरमैन बद्रीप्रसाद मौर्य। संवाद
निघासन। निघासन क्षेत्र के गांव दुर्गापुरम (सुक्खनपुरवा) निवासी विकास की मौत के मामले में शुक्रवार दोपहर शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजनों के साथ ग्रामीण भी निघासन कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
बृहस्पतिवार को दुर्गापुरम (सुक्खनपुरवा) निवासी छैलबिहारी के पुत्र विकास का खून से लथपथ शव रकेहटी-ढखेरवा मार्ग पर मिलने से सनसनी फैल गई थी। शव के ऊपर बाइक डालकर घटना को हादसा दर्शाने की कोशिश की गई थी। मृतक के पिता छैलबिहारी ने गांव के ही कुलदीप, शिवशंकर और रकेहटी के टापर पुरवा निवासी रामकुमार और शेखर पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया था।
पुलिस ने शुरुआती जांच में घटना को सड़क हादसा मानने की बात कही थी, लेकिन परिजनों के आरोपों के बाद तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक महेशचंद ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनके घर दबिश दी गई है। परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शव का अंतिम संस्कार करने की अपील की गई है। हालांकि, रात दस बजे तक परिजन अंत्येिष्ट न करने की बात पर अड़े थे।