फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The family blocked the road by placing the dead body and agreed on the arrest of the husband

Lakhimpur Kheri News: शव रखकर लगाया जाम, पति की गिरफ्तारी पर माने परिजन

Mon, 01 Jun 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 01 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The family blocked the road by placing the dead body and agreed on the arrest of the husband
सिंगाही-नौबना मार्ग पर प्रदर्शन करते मृतक के परिजन व ग्रामीण। संवाद
निघासन। सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव फरदहिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में सोमवार को परिजन और ग्रामीण फिर आक्रोशित हो उठे। उन्होंने शव सड़क पर रखकर सिंगाही-नौबना मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

दिन भर चले हंगामे के बाद आरोपी पति की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर परिजन शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार किया। फरदहिया निवासी बबिता देवी (22) का विवाह करीब एक वर्ष पूर्व धौरहरा क्षेत्र के राजापुर निवासी लवकुमार उर्फ लवकेश के साथ हुआ था। वह बृहस्पतिवार को मायके आई थी। शुक्रवार को उसका पति भी ससुराल पहुंच गया था। शनिवार सुबह गांव के बाहर खेत में बने बंगले में बबिता का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

मृतका की मां और बाबा ने आरोप लगाया कि पति ने बबिता की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया और भाग गया। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी और दहेज हत्या की धाराएं बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ निघासन शिवम कुमार और थाना प्रभारी दिलीप कुमार चौबे पुलिस बल के साथ पहुंचे, लेकिन कार्रवाई होने तक परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हुए।
सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों ने सिंगाही-नौबना मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। हालात को देखते हुए निघासन, तिकुनिया और पढ़ुआ थानों की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई। काफी समझाने के बाद भी लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी पवन गौतम मौके पर पहुंचे और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ हत्या और दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही जानकारी दी कि रविवार देर रात आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद परिजन शांत हुए और पुलिस की मौजूदगी में विवाहिता का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed