{"_id":"6a70d54dcebd98ae300f905e","slug":"the-examination-special-train-will-also-have-stoppages-at-lakhimpur-and-gola-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-181614-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: परीक्षा स्पेशल ट्रेन का लखीमपुर और गोला में भी होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: परीक्षा स्पेशल ट्रेन का लखीमपुर और गोला में भी होगा ठहराव
Mon, 03 Aug 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
मैलानी। रेलवे भर्ती बोर्ड की लेवल-1 ग्रुप-डी परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए संचालित मऊ-बरेली-मऊ अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन का अब लखीमपुर और गोला गोकर्णनाथ स्टेशनों पर भी अतिरिक्त ठहराव होगा।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 05185 मऊ-बरेली अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन लखीमपुर स्टेशन पर रात 00:35 बजे पहुंचेगी और 00:37 बजे रवाना होगी। गोला गोकर्णनाथ स्टेशन पर 01:10 बजे पहुंचकर 01:12 बजे प्रस्थान करेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05186 बरेली-मऊ अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन चार अगस्त से गोला गोकर्णनाथ स्टेशन पर 20:20 बजे पहुंचेगी और 20:22 बजे रवाना होगी। इसके बाद लखीमपुर स्टेशन पर 20:51 बजे पहुंचकर 20:53 बजे प्रस्थान करेगी। दोनों स्टेशनों पर ठहराव से लखीमपुर, गोला गोकर्णनाथ और आसपास के परीक्षार्थियों तथा यात्रियों को सुविधा मिलेगी। संवाद