फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The effigies of Ravana, Kumbhakaran and Meghnad, made by Barkat Ali, remain the centre of attraction.

Lakhimpur Kheri News: आकर्षण का केंद्र रहते हैं बरकत अली के हाथ के बने रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले

Thu, 18 Sep 2025 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The effigies of Ravana, Kumbhakaran and Meghnad, made by Barkat Ali, remain the centre of attraction.
गोला की रामलीला में तैयार किए गए पुतलों के सिर। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। श्री रामलीला महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। रामलीला में बरकत अली के हाथों बने रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले आकर्षण का केंद्र होते हैं। इन दिनों बरकत अली अपने पुत्र और पोते के साथ पुतले तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

भले ही समाज में धार्मिक कट्टरता दिखती हो, लेकिन आज भी हमारे त्योहार आपसी सौहार्द को प्रस्तुत करते हैं। ऐसी ही बानगी है गोला की रामलीला, जहां पलिया निवासी बरकत अली 44 वर्षों से रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले तैयार करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह उनका पुश्तैनी काम है। शुरुआत में वह अपने पिता फजरुल रहमान के साथ गोला में पुतला बनाने आते थे। अब उनका पुत्र और पोते भी काम में हाथ बंटाते हैं।
विज्ञापन


गोला ही नहीं, बल्कि लखीमपुर और पलिया की रामलीला में भी पुतले बरकत अली ही बनाते हैं। उनका कहना है कि उन्हें अपने काम से लगाव है। इस काम ने ही उन्हें पहचान और सम्मान दिलाया है। रामलीला कमेटी उन्हें विशेष रूप से सम्मानित करके भेजती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला कमेटी के महामंत्री पंकज गुप्ता ने बताया कि महोत्सव भव्य रूप से आयोजित करने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। मेला मैदान अभी खाली नहीं हो पाया है। इसके लिए विभागीय प्रक्रियाएं पूरी कर ली गईं हैं।


इस बार रावण 40, कुंभकरण 35 और मेघनाद का पुतला 25 फुट को होगा

बरकत अली ने बताया कि श्री रामलीला में रावण के पुतले की ऊंचाई 40, कुंभकरण की 35 और मेघनाद के पुतले की 25 फुट रहेगी। पुतले लगभग तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed