फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The drug business district Fourteen remain closed

जिले का दवा व्यवसाय चौदह को बंद रहेगा

Sun, 11 Oct 2015 07:42 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 11 Oct 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
The drug business district Fourteen remain closed
ऑनलाइन नवीनीकरण और फार्मेसिस्टों की अनिवार्यता समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर 14 अक्तूबर को जिले का दवा व्यवसाय बंद रहेगा। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कार्यकर्ता विधानसभा के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। यह बात केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल ने आरोप लगाया कि पहले के अधिकारियों ने रुपये ले लेकर एक-एक फार्मेसिस्ट को 20-20 दवा दुकानों से संबद्ध कर दिया। अब ऑन लाइन पंजीकरण में वे पकड़ में आ रहे हैं। सरकार ने दवा व्यवसाइयों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। इसमें दवा व्यवसाइयों को दिक्कतें हो रही हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार बड़ी कंपनियों को ऑनलाइन दवा बिक्री करने की अनुमति देने की योजना में है। ऑनलाइन दवा बिक्री से लाखों दवा विक्रेताओं पर असर पड़ेगा। तमाम दवा की दुकानें बंद हो जाएंगी। इन समस्याओं के विरोध में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन पूरे देश में दवा व्यवसाय बंद रखेगा। जिले के व्यापारी भी दवा व्यवसाय बंद रखेंगे तथा एसोसिएशन के तमाम कार्यकर्ता 14 अक्तूबर को लखनऊ जाएंगे और विधानसभा के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed