Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Thieves took away copper wire from the alternators of three generators

Lakhimpur Kheri News: तीन जनरेटर के अल्टरनेटर से कॉपर वायर निकाल ले गए चोर

Sat, 14 Nov 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 14 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away copper wire from the alternators of three generators
चोरों द्वारा टेंट हाउस की दुकान में बिखेरा गया सामान
मैलानी। चोरों ने शुक्रवार रात खुटार मार्ग स्थित टेंट हाउस की दुकान को निशाना बनाया। खिड़की की सरिया काटकर अंदर घुसे चोर तीन जनरेटर के अल्टरनेटर से करीब 50 हजार रुपये के कॉपर वायर निकाल ले गए। दुकान के ऊपर बने बंद मकान को भी खंगाला, लेकिन वहां कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

खुटार मार्ग पर स्वर्गीय सत्य नारायण की बंद राइस मिल है। मिल परिसर की दुकानों में सुखचैनापुर निवासी भगवान सरन का टेंट हाउस है। चोर चहारदीवारी में नकब लगाकर परिसर में घुसे। इसके बाद दुकान की पिछली खिड़की की सरिया काटकर अंदर पहुंचे और तीन जनरेटर के अल्टरनेटर से कॉपर वायर निकाल ले गए।
विज्ञापन

सुबह दुकान खोलने पर टेंट हाउस स्वामी भगवान सरन को चोरी का पता चला। चोर जीने के रास्ते दूसरी मंजिल पर बने मिल मालिक के बंद मकान में भी पहुंचे। वहां दो कमरों के कुंडे काटकर बक्सों में रखा सामान उलट-पुलट दिया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। भगवान सरन ने करीब 50 हजार रुपये के तार चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र परिहार ने बताया कि पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
--------पहले भी हो चुकीं कई वारदात-----
दो नवंबर की रात चोरों ने आटा चक्की से नकदी और पिसे मसाले चोरी किए थे। इसी दिन ईदगाह के पास घर के बाहर खड़ी बाइक भी दिनदहाड़े चोरी हुई थी। 12 दिन के भीतर दुकान में चोरी की यह दूसरी घटना है। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा ने घटनाओं का खुलासा करने और रात्रि गश्त तेज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed