{"_id":"6a08bd6378bd8c60730c8744","slug":"the-dm-removed-the-escort-vehicle-from-his-convoy-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-175307-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डीएम ने अपने काफिले से हटाया स्कॉर्ट वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डीएम ने अपने काफिले से हटाया स्कॉर्ट वाहन
Sun, 17 May 2026 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 17 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री के ईंधन बचत की अपील पर शनिवार को डीएम ने अपने सरकारी काफिले को छोटा कर दिया। डीएम ने अपने काफिले से स्कॉर्ट वाहन कम कर दिया है।
शनिवार को धौरहरा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम केवल एक सरकारी वाहन और जरूरी स्टाफ के साथ पहुंचे, जबकि पहले उनके साथ स्कॉर्ट वाहन भी शामिल रहता था। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से कम से कम ईंधन इस्तेमाल करने और संसाधनों की बचत करने का आह्वान किया है। ऐसे समय में हर व्यक्ति और अधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह अपने स्तर से योगदान दे।
डीएम ने कहा कि छोटी-छोटी बचत भी देशहित में बड़ा संदेश देती हैं। प्रशासनिक स्तर पर भी अनावश्यक खर्च और अतिरिक्त संसाधनों के उपयोग को कम करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आम लोगों को भी जिम्मेदारी उठानी होगी। आम लोगों के बीच डीएम की इस पहल की चर्चा रही कि जब जिले का मुखिया खुद बचत और जिम्मेदारी का संदेश दे रहा है तो समाज के अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।