{"_id":"697652e14a1b34d3ef0e7d7e","slug":"the-dm-postponed-the-inauguration-of-the-new-overbridge-in-fardhan-citing-flaws-in-its-construction-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-166793-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फरधान में नए ओवरब्रिज के निर्माण में खामियां बताकर डीएम ने टाला उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फरधान में नए ओवरब्रिज के निर्माण में खामियां बताकर डीएम ने टाला उद्घाटन
Sun, 25 Jan 2026 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 25 Jan 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
अफसरों से बात करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल। संवाद
लखीमपुर खीरी/फरधान। फरधान रेलवे क्रॉसिंग पर पांच साल से निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर उद्घाटन वाले दिन रविवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को खामियां दिख गईं। ओवरब्रिज की सड़क पर पड़ीं छोटी-छोटी गट्टियों पर नजर पड़ते ही उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठा दिए। उद्घघाटन करने से मना करते हुए डीएम ने कार्यक्रम को एक सप्ताह टालकर जांच के निर्देश दिए हैं।
पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर गोला व फरधान रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद दोनों जगह एक साथ वर्ष 2021 में काम शुरू हुआ था। दोनों जगह का काम मई, 2022 तक पूरा कराने की योजना थी लेकिन निर्माण कार्य अब भी जारी है। कोरोना में लॉकडाउन लगने से काफी समय तक काम ठप रहा। बाद में रफ्तार से काम नहीं हुआ। कभी बजट का रोना रहा तो कभी बारिश के चलते काम बंद रहा।
कई बार रेलवे की अनुमति देर से मिलने पर काम अटकता रहा। फरधान रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण तो जैसे-तैसे पूरा हो गया। इसके बाद उद्घाटन के लिए रविवार का दिन चुना गया। उद्घाटन के लिए पहुंचीं डीएम ने जायजा लेने के बाद बताया कि काम थोड़ा संतोषजनक नहीं लगा। सड़क की परत में कहीं मोटी तो कहीं पतली गिट्टी दिख रही है। काम एक जैसा होना चाहिए था। सीडीओ इसकी तकनीकी जांच कराएंगे। इसके लिए पांच दिन का समय दिया गया है। हालांकि, डीएम का यह भी कहना था कि कोई बड़ी समस्या नहीं है। काम में 99 व 100 प्रतिशत के बीच का गैप है, उसको दुरुस्त करने के बाद ही ओवरब्रिज को जनता के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
नाराज होकर चली गईं विधायिका
-ओवरब्रिज के उद्घाटन के अवसर पर विधायक मंजू त्यागी पहुंचीं लेकिन उनके पहुंचने तक न तो तैयारी पूरी थी और न ही डीएम व अन्य अधिकारी आ पाए। उन्होंने अफसरों का फोन किया। इसके बाद वे नाराज होकर चली गईं। विधायक के जाने के करीब 20 मिनट बाद डीएम व सीडीओ पहुंचे। कुछ देर निरीक्षण करने के बाद सड़क निर्माण में कमियों का हवाला देते हुए उद्घाटन टाल दिया। इधर, विधायक के नाराज होकर जाने का मामला काफी सुर्खियों में रहा। बता दें कि ओवरब्रिज बनने के बाद कई बार उद्घाटन की तिथि तय हुईं लेकिन किसी न किसी वजह से टल गईं। पूर्व में 31 दिसंबर, 2025 को उद्घाटन बात कही गई थी लेकिन नहीं हो सका।
-- -- -- -- -- -- -
ओवरब्रिज शुरू होने पर महंगा होगा टोल टैक्स
-फरधान के बौठा गांव के पास बना टोल टैक्स सितंबर, 2025 में शुरू हो गया था। इससे गुजरने वाले वाहनों को टैक्स देना पड़ता है। टोल टैक्स के मैनेजर पिंटू गुप्ता ने बताया कि ओवरब्रिज शुरू होने के बाद से टोल टैक्स का दाम बढ़ जाएगा। कितना रेट बढ़ेगा, अभी तय नहीं है।
-- --
ओवरब्रिज तैयार ही नहीं है। निर्माण में अभी कुछ कमियां रह गई हैं, जिस वजह से उद्घाटन नहीं किया गया है। जब सारी कमियां दूर हो जाएंगी, तभी सुचारू रूप से उद्घाटन किया जाएगा। कब उद्घाटन होगा, इसकी जानकारी प्रशासन देगा।
-मंजू त्यागी, विधायक श्रीनगर