{"_id":"6af9fb3ff607ed891c084ea1","slug":"the-discovery-of-108-shivlingas-will-connect-the-message-of-faith-and-nature-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-189858-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 108 शिवलिंगों की खोज से जुड़ेगा आस्था और प्रकृति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 108 शिवलिंगों की खोज से जुड़ेगा आस्था और प्रकृति का संदेश
Mon, 16 Nov 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम की जानकारी देते विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह व अतुल रस्तोगी। संवाद
मोहम्मदी। गोमती नदी के किनारे महाभारतकालीन मान्यताओं से जुड़े 108 शिवलिंगों और प्राचीन मंदिरों की परंपरा को सहेजने के लिए लोक भारती की ओर से 17 से 19 नवंबर तक पार्थ पथ यात्रा निकाली जाएगी।
तीन दिवसीय यात्रा के दौरान मंदिर परिसरों में हरिशंकरी और पंचवटी के साथ पीपल, बरगद, पाकड़, बेल, शमी, आंवला, अशोक और रुद्राक्ष के पौधे रोपे जाएंगे। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह और लोक भारती के अवध प्रांत सह संयोजक अतुल रस्तोगी ने रविवार को प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पहले दिन यात्रा मनकामेश्वर मंदिर बेला छेदा, पुवायां से शुरू होकर लोधेश्वर नाथ मंदिर रधौला, श्रीपशुपतिनाथ मंदिर इमलिया घाट और प्रगटेश्वर नाथ मंदिर बडेरा होते हुए श्रीमंगलेश्वर नाथ मंदिर राजेपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
18 नवंबर को यात्रा तुरंतनाथ बैनी से साधुबाबा ईंटारोरा, शिवमठ छोटी देवी मंदिर मोहम्मदी, सिद्धेश्वर नाथ मंदिर ब्रह्मदेव आश्रम, बाबा वटेश्वर नाथ मंदिर बढ़इया खेड़ा और श्रीबाबा बड़खंडी नाथ मंदिर बड़खर होते हुए पालननाथ मंदिर पहुंचेगी।
अंतिम दिन यात्रा गोमतेश्वर नाथ, अवधेश्वर नाथ मंदिर सिरसा घाट दिलावलपुर होते हुए श्रीशिव मंदिर मुक्तिधाम, ऊंचवानाथ मंदिर ऊंचवा आश्रम, अमरी माता मंदिर अमरी घाट, टेढ़ेनाथ बाबा मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर, जंगलीनाथ बाबा मंदिर, गरीबनाथ बाबा मंदिर शाहपुर जागीर, कांकड़ नाथ बाबा मंदिर और भुरियानाथ बाबा मंदिर बरबर पहुंचेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
गोमती किनारे 108 शिवलिंग स्थापित होने की मान्यता
आयोजकों ने बताया कि महाभारत काल में पांडवों ने गोमती नदी के किनारे 108 शिवलिंग स्थापित किए थे। इनमें से दो दर्जन से अधिक शिवलिंग और मंदिर आज भी मौजूद हैं। बड़खर को राजा विराट की ओर से बसाया गया विराट नगर माना जाता है। यहां के प्राचीन टीलों से समय-समय पर पुराने सिक्के, बर्तन और अन्य पुरावशेष मिलने की बातें सामने आती रही हैं। हाल ही में बढ़इया खेड़ा के पास खेतों में प्राचीन शिवलिंग मिले थे। टेढ़ेनाथ मंदिर के पास अर्घा सहित बादामी रंग का शिवलिंग मिलने की जानकारी भी दी गई।