फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The didis of the group are making the land fertile with organic products

Lakhimpur Kheri News: जैविक उत्पाद से जमीन को उपजाऊ बना रहीं समूह की दीदियां

Sat, 25 Oct 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 25 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
The didis of the group are making the land fertile with organic products
जैविक खाद तैयार करती दीदियां। स्रोत : स्वयं
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बैनर तले काम करने वाली दीदियां जैविक उत्पाद से जमीन को उपजाऊ बना रही हैं। उन्होंने समूह बनाकर इस काम में कई महिलाओं को रोजगार से भी जोड़ रखा है।
विज्ञापन

नकहा की ग्राम पंचायत जमकोहना की मीना देवी ने मिशन के तहत संतोषी प्रेरणा स्वयं सहायता समूह बनाया। इसमें महिलाएं गोबर नेम लहसुन और प्याज से जैव उर्वरक जीवनाशी और जैव कीटनाशक तैयार कर रही हैं। उनके समूह में करीब 11 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। वे अब परिवर्तन जैविक इकाई के नाम से उत्पाद बना रही हैं। मिट्टी की उर्वरक शक्ति को बढ़ाने के लिए मृदा संजीवनी भी बनाई जा रही है। मीना देवी का कहना है कि 66 रुपये प्रति लीटर की दर से वे उत्पाद किसानों को बेचती हैं। इसी तरह से जैविक उत्पाद बनाने वाली नकहा की ही ज्योति बंसवार ने बताया कि मृदा संजीवनी एक लीटर एक एकड़ फसल के लिए काफी है। पौध रक्षक पेस्टिसाइड का काम करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed