{"_id":"68bf237ee0785288d90ce3d4","slug":"the-design-of-the-corridor-has-raised-peoples-curiosity-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-155280-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कॉरिडोर के प्रारूप ने लोगों की उत्सुकता बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कॉरिडोर के प्रारूप ने लोगों की उत्सुकता बढ़ाई
Tue, 09 Sep 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने सोमवार की शाम अधिकारियों के साथ कॉरिडोर का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की समीक्षा की।
नगर में निर्माण स्थल पर लगाए गए संभावित शिव मंदिर कॉरिडोर के प्रारूप ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु कॉरिडोर के प्रारूप को निहारते दिखे। वहीं, संपूर्ण समाधान दिवस के बाद एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने एसडीएम युगांतर त्रिपाठी, तहसीलदार भीमचंद, कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के एपीएम दिव्य ज्योति मिश्र, जेई विवेक वाजपेई और जेई नितिन सिंह के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। सावन के बाद कराए गए निर्माण की समीक्षा की। एडीएम ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्तमान में निर्माण कराए जा रहे 12 मीटर चौड़े कॉरिडोर के मुख्य द्वार, 108 स्तंभों पर परिक्रमा स्थल, तीन मंजिला यात्री हाल का निरीक्षण किया।