{"_id":"363064a0aef7a7f01c9a781d8828ed77","slug":"the-democracy-fighter-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मानित किए गए लोकतंत्र सेनानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मानित किए गए लोकतंत्र सेनानी
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 11 Oct 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र रक्षा दिवस पर भाजपा कार्यालय में लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। यहां जय प्रकाश नारायण के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया तथा लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने लोकतंत्र सेनानियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर लोकतंत्र सेनानी समिति के पदाधिकारी कुबेर शंकर शुक्ला ने जेपी आंदोलन की पूर्ण रूपरेखा बताते हुए आपातकाल के दौरान लोकतंत्र सेनानियों को दी गई यातना का वर्णन किया। डॉ.राकेश माथुर ने अपनी गिरफ्तारी और तत्कालीन जुल्मों की दास्तां बयां की। छोटेलाल वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र पर आपातकाल थोपकर इंदिरागांधी ने काला धब्बा थोपा था। लोकतंत्र सेनानी समिति के अध्यक्ष रामगोपाल वर्मा ने कहा कि समग्र क्रांति दूत जेपी ने उस समय निडर होकर न केवल आपातकाल का विरोध किया था बल्कि देश को एक नई क्रांति की दिशा दी थी। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने क्रांति का जो बिगुल फूंका उसी के चलते सरकार को आपातकाल हटाना पड़ा। यहां जिला उपाध्यक्ष सुधा शर्मा ने आपातकाल के काले दिनों में सेनानियों की वीरता के कार्यों का बखान किया। इस मौके पर सियाराम अवस्थी, प्रेमचंद गुप्ता, अखिलेश सक्सेना, सुरेश मिश्रा, महामंत्री आशु मिश्रा, मीडिया प्रभारी रमेशचंद्र मिश्रा, कुमुदेश शंकर शुक्ला, नगर अध्यक्ष सुनील बाथम,किशोरी लाल भार्गव, राजकिशोर मौर्य, विनोद वर्मा, दीपक पुरी, सुरेंद्र मौर्य और अनुराग शर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।