फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seven people were killed in separate accidents

अलग-अलग हादसों में सात लोगों की मौत

Mon, 18 Apr 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 18 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Seven people were killed in separate accidents
मौत - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अलग-अलग हादसों में यहां सात लोगों की मौत हो गई। सभी मामलों में पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजी है। मृतकों के परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
चंदनचौकी में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेलापरसुआ निवासी एक व्यक्ति की बाइक में ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रॉली का पहिया चालक के ऊपर चढ़ गया। इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया और जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

 बेलापरसुआ के मजरा बैदान पुरवा निवासी 35 वर्षीय ठाकुर सिंह पुत्र बसावन लाल  रविवार को दुधवा पार्क के जंगल के मध्य किला मेले में जाने को बाइक से निकले थे। रास्तेेेे में  टेढिया मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ट्रॉली  ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे ठाकुर सिंह गिर गए और ट्रॉली का पहिया उसने ऊपर से निकल गया ।  गंभीर हालत में उन्हें जिला  अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । मृतक के भाई मंगल प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक राजू निवासी बेलापरसुआ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैगलगंज में थाना क्षेत्र में खूंटी पुलिया के पास रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए अधेड़ की इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। औरंगाबाद हाल पता ओदरहा निवासी 55 वर्षीय जय सिंह रविवार को साइकिल से ओदरहा गांव से औरंगाबाद लौट रहा था। रास्ते में खूंटी पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए मितौली सीएचसी ले गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जिसके बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय रास्ते में सीतापुर पहुंचे ही थे, तभी घायल ने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चे छोड़ गया है। 
ओयल। मरखापुर के पास रोडवेज बस ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
गुरधफा हरगांव निवासी 30 वर्षीय अतुल अपने चचेरे भाई की 26 अप्रैल को होने वाली शादी का कार्ड बांटने साइकिल से अपने गांव ओयल की ओर जा रहा था, तभी मरखापुर में सामने से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे अतुल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना परिवार वालों को देने के बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस से हरगांव के चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। ओयल पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
संसारपुर में गोला खुटार मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक यात्री की मौत हो गई है। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रात में रुपैडिहा से हरिद्वार जा रही बस में सवार हिमाचल प्रदेश के जिला मनीकरन के गांव परसैनी निवासी चंद्रबहादुर (58) हरिद्वार जा रहा था। बताया जाता है कि कसबे के निकट पेट्रोलपंप पर जब बस रुकी तो चंद्रबहादुर शौच के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार से आए वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे यात्री की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मय वाहन फरार हो गया है। रात में ही उसके परिवार वालों को सूचना देकर पुलिस ने सवेरे शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रजागंज में  गोला-लखीमपुर मार्ग पर गांव किशनपुरवा के पास सोमवार की शाम को गोला की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर फरधान एसओ तपेश्वर सागर घटनास्थल पहुंचे और घायल को अस्पताल भेजवाया।
लखीमपुर के मोहल्ला बलदेवनगर निवासी 28 वर्षीय दीपक विश्वकर्मा सोमवार को अपने दोस्त मोहल्ला सिकटिहा निवासी प्रशांत कुमार के साथ गोला गया था, जहां से शाम को दोनों बाइक से लखीमपुर लौट रहे थे। रास्ते में किशनपुरवा गांव के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक को रौंद दिया, जिससे 28 वर्र्षीय दीपक विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा प्रशांत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। फरधान पुलिस ने घायल प्रशांत कुमार को सीएचसी फरधान भेजा, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उधर, पीलीभीत बस्ती मार्ग पर रविवार की देर रात अज्ञात  वाहन ने युवक को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। 
गोला लखीमपुर के मध्य गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव मुड़िया के पास तेज धमाके की आवाज होने पर ग्रामीण विद्याशंकर गौतम कुमार, दिनेश आदि ग्रामीण सड़क पर पहुंचे और कोतवाली पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। घटनास्थल  पर पहुंचे कोतवाली के हल्का दरोगा अंबरलाल वर्मा ने युवक की जेब से मिले आईड़ी प्रुफ उसकी शिनाख्त पिपरियाडीह निवासी कृष्णकुमार के 20 वर्षीय पुत्र विवेक सिंह के रूप की। कोतवाली पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना देकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार वालों ने बताया कि वह घर से लखीमपुर रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर निकला था।
उचौलिया में कस्बा निवासी किराना व्यापारी रमेश गुप्ता उर्फ  छोटे के भांजे दीपू की रविवार देर शाम पीलीभीत जिले के पूरनपुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। दीपू वनकागांव निवासी अपने मामा राजकुमार के पुत्र लालाराम के साथ बाइक पर अपनी बहन की ससुराल पूरनपुर के निकट धरमापुर जा रहा था। हादसे में लालाराम भी गंभीर रूप से घायल हो गया। 
कस्बा निवासी किराना व्यापारी रमेश गुप्ता की चचेरी बहन का 25 वर्षीय पुत्र दीपू उनके साथ रहता था। दीपू की ननिहाल वनका गांव में है। दीपू अपनी नानी के पास बचपन से ही रहता था। कई सालों से वह उचौलिया में रमेश के पास रहकर उनकी दुकान में हाथ बंटाता था। रविवार शाम करीब चार बजे बाइक से वह वनकागांव में रहने वाले मामा राजकुमार के पुत्र लालाराम के साथ अपनी बहन चांदनी की ससुराल पूरनपुर क्षेत्र के धरमापुर गया था। लालाराम अपने छोटे भाई नन्हे की शादी का निमंत्रण देने और दीपू बहन को बुलाने गया था। करीब छह बजे खुटार-पूरनपुर रोड पर गढ़वाखेड़ा के पास सामने से आ रहे किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे दीपू की घटनास्थल पर मौत हो गई। लालाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी राहगीर से सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल लालाराम को अस्पताल भेजा और दीपू के घर पर सूचना दी।


दीपू की मौत से गांव में मातम
उचौलिया में जिस घर में पल भर पहले खुशी का माहौल था, वहां दीपू की मौत के बाद मातम छा गया है। सोमवार को रमेश उर्फ  छोटे की बेटी का मुंडन होने वाला था और दूसरी ओर वनकागांव में दीपू के मामा राजकुमार के बेटे नन्हें का बुधवार को तिलक और अगले सोमवार को बारात जानी थी। दीपू अपने घर का कमाऊ पुत्र था। दो रिश्तेदारों के यहां समारोह होने के चलते दीपू की मां अपनी ससुराल बढ़वारी मांग थाना पसगवां से यहां आई हुई थीं। घर में तमाम रिश्तेदार दोनों कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए मौजूद थे। मांगलिक कार्य होने की वजह से दीपू अपनी बहन चांदनी को बुलाने उसकी ससुराल जा रहा था। इसी दौरान भाई नन्हे की शादी का निमंत्रण देने लालाराम भी दीपू के साथ चला गया। परिवारीजनों ने बताया कि दीपू उधर से बहन चांदनी को बाइक पर लेकर आता और लालाराम बस से सामान लेकर आता। लेकिन बहन के घर पहुंचने से पहले ही दीपू काल के मुंह में समा गया। दीपू के पिता रमेश की मौत करीब दो साल पहले हो चुकी है। इसके बाद दीपू के छोटे भाई की मौत हो गई। भाई और पिता की मौत से परिवार की पूरी जिम्मेदारी दीपू के कंधों पर थी। तीन में दो बहनों की शादी नहीं हुई है। एक छोटा भाई भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed