फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The day passed waiting for the farmers, not even a single grain of wheat was purchased

Lakhimpur Kheri News: किसानों के इंतजार में बीता दिन गेहूं के एक दाने की भी खरीद नहीं

Mon, 17 Mar 2025 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The day passed waiting for the farmers, not even a single grain of wheat was purchased
राजापुर मंडी में डिप्टी आरएमओ और मंडी सचिव से वार्ता करते मंडी के व्यापारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। सोमवार से पूरे जिले के 159 केंद्रों पर गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह केंद्रों पर केंद्र प्रभारी कांटा, बांट के साथ तो उपस्थित हुए, लेकिन पूरे दिन इंतजार के बाद भी कोई किसान फसल तौलवाने के लिए सेंटर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ नमन पांडेय ने बताया कि तौल शुरू हो चुकी है। किसान कटाई के बाद फसल को धूप में अच्छे से सुखा लें, ताकि फसल की नमी गायब हो जाए। इस बार 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जाएगी। साथ ही 20 रुपये ढुलाई का भी किसानों को अतिरिक्त दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तौल को लेकर राजापुर मंडी में 14 केंद्र बनाए गए हैं। पूरी तहसील में कुल 42, गोला गोकर्णनाथ में 30, पलियाकलां में 12, मोहम्मदी में 24, मितौली में 17, निघासन में 14 व धौरहरा के 20 केंद्रों पर खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन की खरीद को लेकर पड़ताल की गई तो राजापुर मंडी में केंद्रों पर बैनर-पोस्टर लगे मिले। कांटा बांट और अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध मिलीं। केंद्र प्रभारी ड्यूटी करते पाए गए। किसानों का कहना है कि अभी गेहूं तैयार तो है, लेकिन हरा होने की वजह से कटाई नहीं की जा रही है। करीब 15 दिन बाद गेहूं की आवक होने की उम्मीद है।

14 प्रतिशत तक की नमी वाले गेहूं की होगी तौल ः सातों तहसीलों में खोले गए गेहूं क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों से 14 प्रतिशत तक की नमी वाली फसल की ही तौल की जाएगी। इससे ज्यादा नमी होने पर किसानों को तौल कराने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि केंद्र प्रभारियों का कहना है कि किसान अपनी फसल सुखाकर ही केंद्रों तक लाएं, ताकि फसल का पूरा फायदा उन्हें मिल सके।

राजापुर मंडी में डिप्टी आरएमओ और मंडी सचिव से वार्ता करते मंडी के व्यापारी। संवाद

राजापुर मंडी में डिप्टी आरएमओ और मंडी सचिव से वार्ता करते मंडी के व्यापारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed