फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The cub lost its life after getting trapped in a trap set by hunters

Lakhimpur Kheri News: शिकारियों के लगाए फंदे में फंसकर गई थी शावक की जान

Wed, 12 Jun 2024 03:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 12 Jun 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
The cub lost its life after getting trapped in a trap set by hunters
फंदे में फंसकर हुई तेंदुआ शावक की मौत।
बांकेगंज। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज में कंटीले तारों में फंसकर तेंदुए के शावक की मौत की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पाया गया कि शावक जिस फंदे में फंसा था, उसे दो शिकारियों ने सूअर का शिकार करने के लिए लगाया था। मामले में वन विभाग ने दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जंगल से सटे खेतों में वन्यजीवों की आवाजाही शिकारियों के लिए मुफीद साबित हो रही है। शिकारी मांस के लिए जंगली सूअर, पाढ़ा, चीतल, हिरन आदि का शिकार करने के लिए खाबड़ और फंदा लगा रहे हैं। रविवार रात शिकारियों ने गोला वन रेंज पश्चिम बीट में पुनर्भू ग्रंट के पास बाल गोविंद वर्मा के खेत की मेड़ पर कंटीले तारों के बीच फंदा लगाया था। दुर्भाग्यवश मां से बिछड़ा करीब नौ माह का मादा तेंदुआ शावक फंदे में फंस गया। पैरों में फंदा फंसने और कटीले तारों में शरीर उलझा होने की वजह से शावक की रेस्क्यू के कुछ देर बाद मौत हो गई। रेस्क्यू के दौरान शावक ने एक वाचर का हाथ भी चबा डाला।
विज्ञापन

दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय बिश्वाल के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने शावक की मौत की जांच की। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण के दौरान मौके पर एक फंदा भी लगा मिला। इस मामले में वन विभाग की टीम ने खेत की रखवाली कर रहे थाना गोला क्षेत्र के बाबूगंज निवासी मुन्ना पुत्र टोड़ी और द्वारिका गंज निवासी नंदराम पुत्र बेचेलाल को गिरफ्तार किया है। दोनों शिकारियों का वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत चालान कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गोला रेंज में तेंदुआ शावक की मौत की जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि घटनास्थल पर शिकारियों ने वन्यजीवों का शिकार करने के लिए फंदा लगाया था। तेंदुआ शावक उसी फंदे में फंसा था। दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है।
- संजय बिश्वाल, डीएफओ,दक्षिण खीरी वन प्रभाग

फंदे में फंसकर हुई तेंदुआ शावक की मौत।

फंदे में फंसकर हुई तेंदुआ शावक की मौत।

फंदे में फंसकर हुई तेंदुआ शावक की मौत।

फंदे में फंसकर हुई तेंदुआ शावक की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed