{"_id":"628933523c08fc0cae05e4a1","slug":"the-crocodile-dragged-the-old-lady-lakhimpur-news-bly485668828","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा को खींच ले गया मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा को खींच ले गया मगरमच्छ
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के नकउहा नाले के पास जंगल में बकरी चराने गई एक वृद्धा नाले में पानी से हाथ धोने लगी। इतने में ही एक मगरमच्छ वृद्धा को नाले में खींच ले गया। आसपास की महिलाओं ने शोर मचाया लेकिन मगरमच्छ महिला को गहरे पानी में ले गया। सूचना ग्रामीणों को दी गई। इसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण गोताखोरों के साथ मौकेे पर पहुंचे और महिला की तलाश शुरू की।
देर शाम तक महिला का पता नहीं चल सका था और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लगी थी। फरसहिया टांडा गांव निवासी मुख्तियार की 65 वर्षीय पत्नी झाबिया जंगल में अन्य महिलाओं के साथ बकरी चराने गई थी। बकरी चराने के दौरान महिला नकउहा नाले पर स्थित रेलवे पुल के पास हाथ धोने लगी। इस दौरान घात लगाए बैठा एक मगरमच्छ महिला को नाले में खींच ले गया।
आसपास की महिलाओं ने शोर भी मचाया लेकिन जंगली इलाका होने और वहां आवाजाही कम होने के कारण महिला को बचाया नहीं जा सका। देर शाम तक महिला की तलाश में टांडा के ग्रामीणों के साथ ही गोताखोर भी गए हुए हैं। वन विभाग को भी मामले में सूचना दी गई है। देर शाम तक महिला की तलाश जारी थी। ग्रामीणों का तांता नाले के किनारे लगा हुआ था। संवाद