{"_id":"6a8c7ff81ed53dc26d0d66b4","slug":"the-court-opened-at-one-oclock-in-the-night-chhoti-kashi-was-filled-by-dawn-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-183236-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रात एक बजे खुला दरबार, भोर तक भर गई छोटी काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रात एक बजे खुला दरबार, भोर तक भर गई छोटी काशी
Mon, 24 Aug 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
कांवडियाें पर पुष्पवर्षा करते डीएम, एसपी व नगर पालिकाध्यक्ष। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। सावन के अंतिम सोमवार पर छोटी काशी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार रात एक बजे पौराणिक शिव मंदिर के कपाट खुले तो श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती चली गई।
हर-हर महादेव के जयकारों से शिवनगरी गूंजती रही। दर्शन के लिए प्रशासन ने मंदिर कमेटी की सहमति से रविवार रात एक बजे शिव मंदिर के गर्भगृह के कपाट खुलवाए। सुबह सात बजे तक मंदिर के द्वारों पर अरघे लगवाकर जलाभिषेक कराया गया। देर रात तक शहर के रास्ते श्रद्धालुओं से भरे रहे।
सोमवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के साथ शिव मंदिर की मुख्य दर्शन दीर्घा में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने बताया कि दोपहर तक करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने का अनुमान है। रविवार रात एक बजे से सोमवार देर रात शिव मंदिर के कपाट बंद होने तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।
-- -- -- -- -- -- -- --
दुश्वारियां भी रहीं बरकरार
अंतिम सोमवार पर स्थानीय लोगों की दुश्वारियां भी बरकरार रहीं। मुख्य मार्गों, चौराहों, तिराहों और नगर सीमा पर बैरिकेडिंग के साथ मोहल्लों की गली-कूचों के रास्ते भी बंद कर दिए गए। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी हुई। लखीमपुर मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे, कोठी भट्ठा और अलीगंज मार्ग पर कृषि उत्पादन मंडी समिति में पार्किंग स्थल बनाए गए। रास्ते बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थल से करीब तीन किलोमीटर तक नंगे पांव पैदल चलना पड़ा।
-- -- -- -- -- -- -- -
श्रद्धालुओं की आवभगत में लगे भंडारे
लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने पर समाजसेवियों ने नीलकंठ मैदान में अग्रवाल सभा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, सिनेमा मार्ग, अलीगंज मार्ग, लखीमपुर मार्ग, मोहम्मदी मार्ग और खुटार मार्ग पर जगह-जगह भंडारे और शरबत के प्याऊ लगाए।