फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The construction of Parikrama Path around the Shiv temple gained momentum

Lakhimpur Kheri News: शिव मंदिर के चारों ओर परिक्रमा पथ के निर्माण में आई तेजी

Sat, 06 Sep 2025 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 06 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
The construction of Parikrama Path around the Shiv temple gained momentum
गोला गोकर्णनाथ। पौराणिक शिव मंदिर परिक्षेत्र में सावन के बाद कॉरिडोर निर्माण में तेजी दिखने लगी है। शिव मंदिर के चारों ओर परिक्रमा पथ का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

छोटी काशी में 16 दिसंबर, 2024 से शिव मंदिर कॉरिडोर का निर्माण शुरू हुआ था। इसका स्वरूप अब सामने आने लगा है। कॉरिडोर में पौराणिक शिव मंदिर परिसर और गोकर्ण तीर्थ आकर्षण का केंद्र रहेगा। शिव मंदिर के चारों ओर 108 स्तंभों पर परिक्रमा पथ रहेगा, जिसका निर्माण शुरू हो गया है। कॉरिडोर में दो मुख्य मार्ग हैं। स्टेशन मार्ग से हटाए गए अंगद धर्मशाला के स्थान से मुख्य मार्ग के मुख्य द्वार का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विधायक के आवास के सामने से मिल डायवर्जन मार्ग को जोड़ते हुए वीआईपी मार्ग निर्धारित किया गया है। अलीगंज मार्ग स्थित आंबेडकर तिराहे को 800 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में चौक के रूप में विकसित किया जाएगा। अंबेडकर चौक से वीआईपी मार्ग को जोड़ने वाले मिल डायवर्जन मार्ग का चौड़ी एवं उच्चीकरण किया जा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने बताया कि कॉरिडोर में मिल डायवर्जन डामर मार्ग का चौड़ीकरण होना है। राजस्व टीम को पैमाइश एवं निशानदेही के लिए निर्देशित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed