फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The city will get two more new four-lane roads, providing relief from traffic jams

Lakhimpur Kheri News: शहर को मिलेंगे दो और नए फोरलेन, जाम से मिलेगी राहत

Fri, 08 May 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 08 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The city will get two more new four-lane roads, providing relief from traffic jams
लोक निर्माण विभाग के अफसरों के साथ निरीक्षण करते हुए सीडीओ अ​भिषेक कुमार। स्रोत : विभाग
लखीमपुर खीरी। शहर के डॉन बॉस्को से राजापुर चौराहा मार्ग के बाद अब दो और नए फोरलेन बनने की तैयारी शुरू हो गई है। रामापुर तिराहे से नौरंगाबाद शहर सीमा तक 2.9 किलोमीटर और डॉन बॉस्को नहर से गोला रोड तक 4.6 किलोमीटर लंबे नहर पटरी मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने दोनों प्रस्तावित मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके झा को जल्द एस्टीमेट और प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना को शीघ्र स्वीकृति दिलाई जा सके। नौरंगाबाद से रामापुर तिराहा मार्ग वर्तमान में सात मीटर चौड़ा है। इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव काफी अधिक रहता है। यहां पॉलीटेक्निक, जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय, दुग्ध उत्पादन समिति, स्कूल और अस्पताल समेत कई प्रमुख संस्थान स्थित हैं। यह मार्ग नकहा, धौरहरा, ईसानगर और बहराइच हाईवे को भी जोड़ता है।
विज्ञापन

छोटे वाहनों का आवागमन अधिक होने से इस मार्ग पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बनती है। फोरलेन बनने के बाद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। डॉन बॉस्को से नहर पटरी होते हुए गोला रोड तक का मार्ग दोनों ओर करीब साढ़े पांच-पांच मीटर चौड़ा है। शहर के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक दबाव बढ़ने से बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। संकरा होने से यहां भी अक्सर जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित योजना के अनुसार, नहर पटरी का फोरलेन वन-वे सिस्टम के हिसाब से विकसित किया जाएगा। एक तरफ जाने और दूसरी तरफ आने वाले वाहनों के लिए अलग व्यवस्था रहेगी।
---------------
हटेगा अतिक्रमण, शिफ्ट होगी विद्युत लाइन
रामापुर तिराहे से नौरंगाबाद और डॉन बॉस्को नहर से गोला रोड तक फोरलेन निर्माण से पहले अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके साथ विद्युत लाइन भी शिफ्ट की जाएगी। दोनों मार्गों पर सड़क की नाप के साथ अतिक्रमण चिह्नित करने का काम शुरू हो गया है। पहले लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिए जाएंगे। इसके बाद प्रशासन कार्रवाई करेगा। विद्युत लाइन शिफ्टिंग की कार्य योजना भी तैयार की जा रही है।
--------------
शहर को पहले भी मिल चुकी हैं दो सौगातें
सीडीओ अभिषेक कुमार के प्रयासों से शहर को पहले ही दो फोरलेन परियोजनाओं की सौगात मिल चुकी है। डॉन बॉस्को से राजापुर चौराहा तक फोरलेन का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि संकटा देवी चौराहा से लालपुर स्टेडियम तक फोरलेन निर्माण कार्य जारी है। अब दो और नए फोरलेन बनने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद जताई जा रही है।

------------
शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए दो नए मार्गों को फोरलेन बनाया जाएगा। दोनों मार्गों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
-अभिषेक कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed