फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The cheers rang out from Bam Bhole small Kashi

बम भोले के जयकारों से गूंजी छोटी काशी

Mon, 07 Mar 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/गोला  गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)।
ब्यूरो/गोला  गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। Updated Mon, 07 Mar 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
The cheers rang out from Bam Bhole small Kashi
गोला में दीपों से जगमगाता गोकरण तीरथ। - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने लगाई तीर्थ में डुबकी, किए शिव दर्शन
विज्ञापन

भोले बाबा की प्रिय नगरी छोटी काशी महाशिवरात्रि पर भोले बाबा के जयकारों और घंटा घड़ियाल की ध्वनि से पूरे दिन गूंजती रही। श्रद्धालुओं ने  पवित्र गोकर्ण तीर्थ में डुबकी लगाकर अपने आराध्य के दर्शन कर जलाभिषेक  किया। 
सुबह से ही प्राचीन गोकर्णनाथ शिव मंदिर के पट खोल दिए गए थे। इससे पहले ही श्रद्धालुओं की कतार शिव दर्शन के लिए लग गई थी।  श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश और मां पार्वती का पूजन कर भोलेबाबा के मंदिर में प्रवेश किया और दुग्ध, गंगाजल, गन्ने का रस, शहद, पुष्प, भांग, धतूरा, बेलपत्र, शमीपत्र से अभिषेक कर भोग लगाया और आरती कर अपनी कामना भगवान से की।
विज्ञापन

मंदिर परिसर और बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। नगर के कई श्रद्धालु मंदिर परिसर में सफाई करने में लगे रहे। शिव मंदिर के सामने लगे सुरक्षा कैंप में श्रद्धालुओं को माइक से दिशा निर्देश देते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी को दर्शन कराने के लिए श्रद्धालुओं को रोका
दोपहर में पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया अपने परिवार के साथ गोकर्णनाथ शिव मंदिर पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने शिव मंदिर का गर्भ गृह खाली करवाकर श्रद्धालुओं की भीड़ को द्वार पर ही रोक लिया। एसपी ने काफी देर तक अपने  परिवार के साथ भगवान शिव का पूजन अर्चन किया। उनके परिवार के मंदिर से बाहर आने के बाद ही भक्तों को गर्भ गृह में प्रवेश दिया गया। 
श्रद्धालुओं ने किया सुंदरकांड पाठ, सुनी कथा
गोकर्ण तीर्थ के तट पर महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी और नीलकंठ मैदान स्थित बाबा विश्वनाथ सत्संग भवन में पं मुनेंद्र शुक्ल ने सुंदरकांड का पाठ किया। आयोजक शिवकुमार वाजपेयी, संतोष लाला, सुरेश  मिश्र, प्रमोद सक्सेना, संजय सक्सेना आदि ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
कंजा देवस्थान में श्रद्धालुओं ने द्वादश ज्योर्तिलिंग का किया पूजन
गोला  गोकर्णनाथ। मोहम्मदी मार्ग पर कंजा बरमबाबा देवस्थान पर श्रद्धालुुओं ने  द्वादश ज्योर्तिलिंग का दर्शन पूजन कर भजन कीर्तन किया और आरती कर मनौती मानी। इस  मौके पर राजेश गुप्ता, अवधेश जायसवाल, अशोक कनौजिया, दीपू वर्मा, राजेश्वर  शुक्ला आदि मौजूद रहे। 
क्लेशहरण मंदिर पर उमड़े श्रद्धालु
ममरी।  छोटी काशी के प्राचीन शिव मंदिर के अभिन्न अंग कहलाने वाले अहमदनगर के  प्राचीन क्लेश हरण मंदिर पर महाशिवरात्रि के मौके पर गोला के पंकज कुमार,  श्रवण माहेश्वरी, गोपाल कृष्ण शुक्ला, जितेंद्र गट्टानी, कैलाशचंद्र  गुप्ता, बालकृष्ण गुप्ता, सुशील पांडे, मुकेश माहेश्वरी, राजू बनारसी के सौजन्य से पं सुरेश कुमार मिश्र की मौजूदगी में विशेष पूजन, रुद्राभिषेक हुआ। इस मौके पर पं सुरेश कुमार मिश्र ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन में आहुतियां डलवाकर रुद्र महायज्ञ कराया। पूजन का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। महाशिवरात्रि के मौके पर क्षेत्र से लेकर दूर दराज से आए सैकड़ों  शिव भक्तों, कांवड़ियों, महिलाओं ने मंदिर में जलाभिषेक किया। पूजन पुजारी  विश्नू गिरि, मुन्नी देवी ने किया।

महाशिवरात्रि पर हुआ भंडारा
रजागंज। जमुनाबाद फार्म स्थित फकीर बाबा पर महाशिवरात्रि पर सुबह से ही भंडारे का दौर चलता रहा।  रजागंज स्थित शिव मंदिर  में जगदीशचंद्र पटेल ने भंडारा कराया। शहाबुद्दीनपुर बाग स्थित शिवजी के पौराणिक मंदिर में अरुण, दीपक वर्मा उर्फ रामू भैया ने भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर सोनू, पंकज सिंह, जितेंद्र कुमार  वर्मा, महेंद्र वर्मा सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed