फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The central team conducted a virtual evaluation of Ayushman Arogya Mandir

Lakhimpur Kheri News: केंद्रीय टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया वर्चुअल मूल्यांकन

Fri, 13 Jun 2025 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 13 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The central team conducted a virtual evaluation of Ayushman Arogya Mandir
पनगी कलां के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का​ निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता। स्रोत : विभाग
लखीमपुर खीरी। नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड कार्यक्रम के तहत चयनित सीएचसी नकहा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पनगी कलां का वर्चुअल मूल्यांकन गुरुवार को भारत सरकार की टीम ने किया। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से ग्रामीण जनता को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार की ओर से नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जनपद में भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर चयनित किए गए हैं। इससे ग्रामीण स्तर पर गुणवत्ता परक और आवश्यक संसाधन सहित स्वास्थ्य सेवाएं आम जनमानस को मिल सके।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर पनगी कलां का वर्चुअल मूल्यांकन किया गया है। इसकी रिपोर्ट बाद में शासन द्वारा भेजी जाएगी। इस दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर तैनात सीएचओ दीपशिखा व एएनएम मीरा राज से भारत सरकार की टीम ने सवाल-जवाब भी किए। वर्चुअल माध्यम से आयुष्मान आरोग्य मंदिर व उसके परिसर को देखा गया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. रामू सिंह, बीपीएम हरीश, बीसीपीएम भरत सरोज, बीएमडब्ल्यू प्रवीण सहित जिला स्तरीय टीम से डीपीएम अनिल यादव, डीसीपीएम कुलदीप सिंह, डीएमएचसी लल्ला सिंह सहित क्षेत्रीय आशा व संगिनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed