फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The center will identify talented urban livelihoods

हुनरमंदों की पहचान बनेगा नगरीय आजीविका केंद्र

Wed, 06 Apr 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 06 Apr 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
- राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत युवाओं को मिलेगा रोजगार 
विज्ञापन

- शुरूआती दौर में 200 युवाओं का रजिस्ट्रेशन कर जोड़ने की तैयारी

शासन के निर्देश पर डूडा राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लखीमपुर में नगरीय आजीविका केंद्र की स्थापना करने जा रहा है। इस केंद्र से हुनरमंद बेरोजगार युवाओं को उनकी ट्रेड के मुताबिक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। शुरूआती दौर में शहर के 200 युवाओं को उनका रजिस्ट्रेशन कर आईडी कार्ड जारी की जाएगी, लेकिन जैसे-जैसे हुनरमंद कामगारों की डिमांड बढ़ेगी, केंद्र में संबंधित ट्रेड के युवाओं को रजिस्टर्ड कर उनकी संख्या बढ़ती रहेगी।
डूडा ने इस योजना को लागू करने की सारी तैयारी पूरी कर ली है, बस प्रशासन से अनुमति मिलने की देर है। जिसके बाद जल्द ही योजना को अमलीजामा पहना दिया जाएगा। शहरी क्षेत्र में नगरीय आजीविका केंद्र के सफल होने के बाद इस योजना को नगर पंचायतों में भी लागू होगा। नगरीय आजीविका केंद्र में जिन बेरोजगार हुनरमंदों को रजिस्टर्ड किया जाएगा, उन्हें डूडा की ओर से आईडी जारी की जाएगी। उनका पूरा लेखा-जोखा भी कंप्यूटर में दर्ज होगा। डूडा की ओर से लोगों को घर बैठे मिलने वाली सेवाओं के बदले युवाओं को शासन द्वारा फिक्स चार्ज ही देना होगा। जिसकी रसीद भी लोगों को दी जाएगी। परियोजना अधिकारी राजेश कुमार पांडे ने बताया कि लखनऊ में शहरी आजीविका मिशन को लागू कर वहां टोल फ्री नंबर 18001800155 जारी कर दिया गया है। लखीमपुर में लोगों को लिए भी जल्द ही फोन नंबर और मोबाइल नंबर जारी किया जाएगा। नगरीय आजीविका केंद्र के सफल संचालन और कार्यों की निगरानी के लिए एक कमेटी गठित की गई है। जिसमें एडीएम अध्यक्ष, परियोजना अधिकारी सचिव और शहर मिशन प्रबंधक को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


एक फोन पर रसोइया से लेकर मिस्त्री तक मिलेंगे
लोगों के एक फोन करने पर नगरीय आजीविका केंद्र से रसोइया, साफ-सफाई, इलेक्ट्रिशियन, मकान बनाने के लिए राजगीर, किराए पर टैक्सी, ड्राइवर, सिलाई-कढ़ाई, रंगाई-पुताई सहित विभिन्न क्षेत्रों के कार्य के लिए प्रशिक्षित कामगार मिलेंगे। इनमें ट्रेंड की जरूरतों के मुताबिक महिला-पुरुष दोनों कामगारों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed