फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The case of 1000 sacks being recovered in the rice mill heated up, the MLA surrounded the Kotwali

राइस मिल में 1000 बोरे बरामद होने का मामला गर्माया, विधायक ने कोतवाली घेरी

Fri, 25 Jun 2021 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
The case of 1000 sacks being recovered in the rice mill heated up, the MLA surrounded the Kotwali
अधिकारियों और प्रतिष्ठान पर मुकदमा दर्ज कराने पर अड़े विधायक
विज्ञापन

24 घंटे का दिया समय, नहीं तो कोतवाली में देंगे धरना
गोला गोकर्णनाथ। मोहम्मदी रोड स्थित श्याम जी उद्योग मिल पर 23 जून को एसडीएम अखिलेश यादव द्वारा मारे गए छापे में बरामद 1000 सरकारी बोरों का मामला गरमा गया है। शुक्रवार को विधायक अरविंद गिरि ने अपने समर्थकों के साथ कोतवाली का घेराव कर संलिप्त अधिकारियों और प्रतिष्ठान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग करते हुए, 24 घंटे का समय दिया है। रिपोर्ट न होने पर उन्होंने कोतवाली में धरने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार दोपहर विधायक अरविंद गिरि अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और राइस मिल में बोरा बरामद होने के मामले में संलिप्त अधिकारियों और प्रतिष्ठान पर मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ गए। विधायक ने दी तहरीर में कहा है कि वह विगत दो माह से गेहूं क्रय केंद्रों में बोरों की उपलब्धता को लेकर डीएम, एसडीएम एवं क्रय केंद्रों से संबंधित सभी अधिकारियों से अनुरोध करते रहे। अधिकारियों और बिचौलियों की मिलीभगत का परिणाम रहा कि क्रय केंद्रों पर बोरे उपलब्ध नहीं हो सके, लेकिन श्याम जी उद्योग मिल गोला पर किसानों की निशानदेही पर एसडीएम गोला द्वारा 1000 बोरे बरामद किए गए। विधायक ने सवाल उठाया की सरकारी बोरे निजी प्रतिष्ठान पर कैसे, क्यों और किसके द्वारा पहुंचे?
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि मिल मालिक और अधिकारी सभी मिलकर रैकेट चला रहे हैं, यदि 24 घंटे के अंदर मुकदमा दर्ज न हुआ तो वह कोतवाली में धरना देने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को मिलों में बेचना पड़ा गेहूं
15 जून को खरीद का समय समाप्त होने के बाद प्रदेश सरकार ने 22 जून तक खरीद का समय बढ़ा दिया था। लेकिन, बोरों की कमी बताकर और केंद्र प्रभारियों के हीला हवाली के चलते दर्जनों किसान गेहूं बेचने से वंचित रह गए। मामला संज्ञान में आने पर विधायक के प्रयासों से एसडीएम द्वारा सर्वे कराने के बाद गेहूं बेचने से वंचित रह गए किसानों को मंडी समिति के क्रय केंद्रों पर बुलाया गया, लेकिन केंद्र प्रभारियों ने किसानों की आईडी लॉक होना बताकर उन्हें टरका दिया। कई दिन मंडी समिति में आए किसानों का गेहूं विधायक को मिलों में बिकवाना पड़ा।
विधायक ने तहरीर दी है, लेकिन डीएम से अनुमोदन मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
- संजय नाथ तिवारी, सीओ गोला
छापे में बरामद बोरों को जब्त कर कार्यवाही की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। अब अग्रिम कार्यवाही डीएम के निर्णय पर होगी।
- अखिलेश यादव, एसडीएम गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed