फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The bullies turned over the lentil crop of the villager and put water hyacinth in the field

Lakhimpur Kheri News: दबंगों ने ग्रामीण की मसूर की फसल पलटी, खेत में डाली जलकुंभी

Sat, 16 Nov 2024 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
The bullies turned over the lentil crop of the villager and put water hyacinth in the field
मझगईं के नौगवां में फसल पलटने के बाद पीड़ित के खेत में डाली गई जलकुंभी। स्त्रोत पीड़ित
मझगईं। क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी एक ग्रामीण के खेत में दबंगों ने मसूर की फसल पलट दी। साथ ही जलकुंभी भी डाली दी, जिससे ग्रामीण को खासा नुकसान पहुंचा है। मामले में एसडीएम को शिकायती पत्र देकर पीड़ित ग्रामीण ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


नौगवां गांव निवासी कुतुबुद्दीन ने मझगईं थाना पुलिस व एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि नौगवां में उसकी पत्नी के नाम करीब दो बीघा जमीन है, उसमें उसने मसूर की फसल बो रखी है। आरोप है कि पलिया निवासी एक व्यक्ति का खेत उसकी मेड़ से सटा हुआ है और वह उसकी जमीन पर आए दिन कब्जा करने की नीयत से उसको परेशान करते हैं।
विज्ञापन

इसी में विपक्षी ने खेत में मवेशियों से फसल को बचाने के लिए लगाए गए पिलर तोड़ने के साथ ही नाले से जलकुंभी लाकर उसके खेत में डाल दी, जिससे उसकी मसूर की फसल पूरी तरह खराब हो गई है। एसडीएम को प्रार्थना पत्र देने के बाद उसको जान से मारने की कोशिश भी हुई, लेकिन कुछ लोगों के आ जाने से उसकी जान बची। मामले में अधिकारियों से कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए विपक्षी पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग भी पीड़ित ग्रामीण ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed