{"_id":"6a0ca312d92102d9b500d4dc","slug":"the-brides-cousin-died-after-drowning-in-the-river-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-175551-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नदी में डूबने से दुल्हन के फुफेरे भाई की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नदी में डूबने से दुल्हन के फुफेरे भाई की गई जान
Tue, 19 May 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 19 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
रमियाबेहड़। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गांव सुजानपुर में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब दुल्हन के फुफेरे भाई की घाघरा नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक अपनी मामा की बेटी की शादी में शामिल होने आया था। 20 मई को बरात आनी है। लहरपुर के मोहल्ला तटेली निवासी 19 वर्षीय शानू पुत्र नबी अहमद अपनी मां के साथ दो दिन पहले सुजानपुर गांव में मामा नसीम की बेटी की शादी में शामिल होने आया था। सोमवार शाम करीब चार बजे वह मामा के बेटे जुबेर, बाबू और साथी रोजअली निवासी केशवापुर के साथ माथुरपुर गांव के पास घाघरा नदी में नहाने गया था।
नहाते समय रोजअली गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए शानू भी गहरे पानी में पहुंच गया। दोनों को डूबता देख साथियों ने शोर मचाया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला।
पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ ले गई। वहां से शानू को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं रोजअली को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मंगलवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद शव लहरपुर भेज दिया गया। संवाद