फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The boy who drowned in the Ghaghra river was not found even on the second day

घाघरा नदी में डूबे बालक का दूसरे दिन भी नहीं चला पता

Thu, 08 Jul 2021 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
The boy who drowned in the Ghaghra river was not found even on the second day
धौरहरा। घाघरा नदी में साथियों के साथ नहाने के दौरान डूबे बालक का दूसरे दिन बुधवार को भी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

ईसानगर थाना क्षेत्र के लौकाही मल्लापुर निवासी शमीम (9) पुत्र अनीस मंगलवार की दोपहर अपने साथियों के साथ गांव के बाहर बह रही घाघरा नदी में नहाने गया था। नहाते समय शमीम गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों को जब इसकी जानकारी हुई तो शमीम के परिजन को बताया।

खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। सब नदी की तरफ दौड़ पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में तलाश कराई, लेकिन मंगलवार को शमीम नहीं मिला। बुधवार को तहसीलदार धौरहरा अनिल कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीएसी फ्लड व गोताखोर बुलवाकर बालक की तलाश शुरूकराई, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed