{"_id":"68488011d2172719b506c544","slug":"the-body-was-not-allowed-to-be-taken-away-till-late-night-agreed-on-assurance-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-147864-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: देर रात तक उठने नहीं दिया शव, आश्वासन पर माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: देर रात तक उठने नहीं दिया शव, आश्वासन पर माने
Wed, 11 Jun 2025 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
मझगईं निवासीमृतक साजिद का फाइल फोटो।
मझगईं। ट्यूबवेल में करंट लगने से सोमवार को गिरकर हुई युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने देर रात तक शव उठाने नहीं दिया। थाना प्रभारी के काफी समझाने व हरसंभव मदद का आश्वासन देने के बाद रात 11 बजे माने। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा सका। मृतक की पत्नी ने पुलिस को ट्यूबवेल मालिक के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
कस्बा निवासी जाहिद अली का पुत्र साजिद अली साइकिल से केले की फसल देखने गया था। बताया जाता है कि खेत से पहले लगे ट्यूबवेल पर साजिद पानी पीने गया था। टैंक में करंट लगने से वह गिर गया और उसकी मौत हो गई। करीब पांच घंटे तक उसका शव टैंक में ही पड़ा रहा, जबकि उसकी साइकिल कमरे में खड़ी मिली।
काफी तलाश करने के बाद देर शाम छह बजे शव टैंक से बरामद किया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को सील कर दिया था, लेकिन मृतक के परिजन ट्यूबवेल मालिक को मौके पर बुलाने के लिए अड़ गए और देर रात तक पुलिस के साथ नोकझोंक होती रही। थाना प्रभारी राजू राव ने उचित कार्रवाई के साथ ही हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया, जिस पर परिजन माने।
विज्ञापन
मामले में मृतक साजिद की पत्नी करीना बानो ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि प्यास लगने के कारण पति साजिद अली पलिया निघासन मार्ग के पास एक खेत में लगे ट्यूबवेल पर पानी पीने लगे। तभी करंट लग जाने से पानी के टैंक में गिर गए और उनकी डूबने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी का आरोप है कि खेत मालिक ने ट्यूबवेल में करंट लगाकर छोड़ा था, जिससे उसके पति की मौत हुई है।
ट्यूबवेल में लगे मोटर की जांच करने की जिद भी मृतक की पत्नी करीना ने की। इसके बाद तीन टेक्नीशियन को बुलाकर जांच की गई तो ट्यूबवेल में 440 वोल्टेज का करंट लगाया गया था।
000000
फलों की फेरी व कबाड़ से चलाता था घर की जीविका
मृतक साजिद गांव-गांव जाकर फलों की फेरी करने के साथ ही कबाड़ खरीदने व बेचने का काम करता था और समय मिलने पर दिहाड़ी मजदूरी करके अपने घर का पालन पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी करीना बानो, आठ वर्षीय पुत्र गुलसेफ, छह वर्षीय पुत्र शाहिद व चार वर्षीय पुत्र गुलफान के सामने अब भरण पोषण करने का संकट मंडराने लगा है।
0000000
शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पत्नी ने तहरीर दी है और पोस्टमॉर्टम होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने का कार्य पुलिस द्वारा किया जाएगा।
-राजू राव, थाना प्रभारी, मझगईं