{"_id":"69a3379ea95fad488308a404","slug":"the-body-of-a-young-man-who-left-home-after-being-scolded-by-his-family-was-found-in-a-lake-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-169385-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: परिजनों की डांट के बाद घर से निकले युवक का झील में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: परिजनों की डांट के बाद घर से निकले युवक का झील में मिला शव
Sun, 01 Mar 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
महेवागंज। शारदानगर क्षेत्र के गांव जमुनिहा निवासी 20 वर्षीय राज पुत्र शर्मा बाबू का शव शनिवार सुबह गांव के पास स्थित भगहर (झील) में मिला। युवक तीन दिन से लापता था। परिजनों की डांट से आहत होकर उसके घर छोड़ने की बात सामने आई है।
बताया गया कि राज एक युवती से बातचीत करता था। इसकी जानकारी होने पर घरवालों ने उसे समझाया और डांटा था। बुधवार दोपहर वह टहलने की बात कहकर निकला, लेकिन वापस नहीं आया। परिजनों ने उसी शाम से उसकी तलाश शुरू कर दी और गुमशुदगी दर्ज कराई।
शनिवार सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर झील किनारे चप्पल पड़ी मिली। परिजनों ने उन्हीं से राज की पहचान की। ग्रामीणों की मदद से झील में खोजबीन की गई, जहां कुछ ही देर में उसका शव मिल गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।