फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The body of a teenager was found hanging from a tree under suspicious circumstances

Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव

Fri, 27 Dec 2024 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
The body of a teenager was found hanging from a tree under suspicious circumstances
घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद
फरधान। थाना क्षेत्र के ग्राम गौरिया में शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर नीम के पेड़ से 14 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध हालतों में लटकता मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान और खून के धब्बे मिले हैं। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्याकर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव गौरिया निवासी छोटेलाल का पुत्र लवकुश बेहजम में लोहे की दुकान करता है। लवकुश का छोटा भाई 14 वर्षीय मोहित भी उसी दुकान पर बैठता था। छोटेलाल ने बताया गुरुवार को 11 बजे मोहित घर से बेहजम दुकान पर जाने के लिए निकला था। इसके बाद देर शाम तक वह नहीं लौटा।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह ग्रामीण खेतों की ओर जाने लगे तो मोहित कुमार का शव गांव के उत्तर में नीम के पेड़ से लटकता देखा। ग्रामीणों की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। परिजनों की फौरी सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।


पेड़ पर नहीं चढ़ पाता था मोहित
पिता छोटेलाल ने बताया कि मोहित अभी 14 वर्ष का था। वह भाई के साथ दुकान पर बैठता था। पेड़ पर चढ़ना भी नहीं जानता था। जिस नीम के पेड़ से शव लटकता मिला, वह काफी ऊंचा है। उस पर मोहित बिल्कुल नहीं चढ़ पाया होगा। उसकी हत्या करके शव लटकाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed