फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The body of a man accused of kidnapping a teenager was found hanging from a tree in Haryana

Lakhimpur Kheri News: किशोरी को ले जाने के आरोपी का हरियाणा में पेड़ से लटका मिला शव

Thu, 22 Oct 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 22 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
The body of a man accused of kidnapping a teenager was found hanging from a tree in Haryana
महेवागंज/फूलबेहड़। शारदानगर थाना क्षेत्र के गोड़ा-मजरा बड़ागांव से 17 अक्तूबर से लापता युवक का शव बृहस्पतिवार सुबह हरियाणा के खटोवली में पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

युवक पर पड़ोसी गांव की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप था। पुलिस ने किशोरी को तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुरेंद्र (23) पुत्र स्व. रामासरे 17 अक्तूबर से घर से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। परिवार और गांव के कई लोग हरियाणा के खटोवली थाना धावड़ा क्षेत्र में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के चाचा डिप्टी यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह गांव के लोगों ने खेत के किनारे पेड़ की टहनी से रस्सी के सहारे सुरेंद्र का शव लटका देखा। इसके बाद फोन कर परिजनों को सूचना दी गई। सुरेंद्र वहां कब और कैसे पहुंचा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
मृतक के चाचा ने बृहस्पतिवार को डीएम और एसपी को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि सुरेंद्र को फर्जी तरीके से मामले में फंसाया गया था। उन्होंने थाने के एक दरोगा पर जांच के नाम पर रुपये मांगने और दबाव बनाने का भी आरोप लगाया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

सीओ सिटी महक शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। युवक पर किशोरी को ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज था और उसकी तलाश की जा रही थी। युवक की मौत की जानकारी मिली है। पुलिस पर लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed