{"_id":"6890f0e8e6b06792680ff53c","slug":"the-beauty-of-mohammadabad-amrit-sarovar-will-increase-further-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-152413-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदाबाद अमृत सरोवर की अब और बढ़ेगी सुंदरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदाबाद अमृत सरोवर की अब और बढ़ेगी सुंदरता
Mon, 04 Aug 2025 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर रोड हाईवे पर मोहम्मदाबाद अमृत सरोवर। संवाद
लखीमपुर खीरी। सीतापुर हाईवे के किनारे स्थित मोहम्मदाबाद अमृत सरोवर की सुंदरता अब और बढ़ेगी। इसके चारों ओर एक किलोमीटर लंबा आउटर ट्रैक बनाया जाएगा, जिसमें स्टीमर का भी संचालन होगा। वाटर बाॅल की सुविधा भी शुरू की जाएगी, जिसमें बैठकर लोग अनोखे अंदाज में सरोवर की सैर कर सकेंगे।
वर्तमान में मोहम्मदाबाद अमृत सरोवर में कैंटीन, पैडल वाली चार नाव, एक शिकारा नाव, बच्चों के लिए झूले, घूमने के लिए ट्रैक और रंग-बिरंगी लाइटें मौजूद हैं, जो इसे एक खूबसूरत और जीवंत स्थल बनाती हैं। इससे यह स्थल पहले से ही स्थानीय लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट के रूप में लोकप्रिय है। अब जिला पंचायत ने इसे और आकर्षक बनाने की योजना तैयार की है। इस पर जल्द काम शुरू होगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि मोहम्मदाबाद अमृत सरोवर जल्द ही मनोरंजन और प्रकृति के संगम का एक शानदार उदाहरण बनने की ओर अग्रसर है। शासन को प्रस्ताव भेजकर इन योजनाओं को जमीन पर उतारने की तैयारी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
अमृत सरोवर में आउटर ट्रैक बनाने की योजना चल रही है, जिससे यह सरोवर और आकर्षित लगे और लोगों को शहर के नजदीक ही सरोवर में सारी मनोरंजन की चीजें मिल सकें।
- ओमप्रकाश, अध्यक्ष जिला पंचायत