{"_id":"644ffb1f2e6189c2850235d5","slug":"the-auspicious-marriage-time-of-may-4-can-spoil-the-maths-of-the-candidates-lakhimpur-news-c-4-1-142638-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: प्रत्याशियों का गणित बिगाड़ सकता है चार मई का शुभ विवाह मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: प्रत्याशियों का गणित बिगाड़ सकता है चार मई का शुभ विवाह मुहूर्त
विज्ञापन
- जिले में 500 शादियां होने का अनुमान, सैकड़ों परिवार बरात की वजह से रहेंगे बूथ से दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। निकाय चुनाव को लेकर मतदान चार मई को है। यह दिन सहालग के लिहाज से भी बेहद शुभ है। इसलिए इस दिन जिले में शादियों की भरमार होगी। इस दिन सैकड़ों परिवार शादियों में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में प्रत्याशियों को मतदाताओं को बूथ तक ले जाने के लिए काफी मशक्कत करनी होगी।
मैरिज लॉन एवं होटल कारोबार से जुड़े लोग बताते हैं कि सर्दी के दिनों में ही इस तारीख की बुकिंग हो गई थी। ऐसे में चार मई के दिन कोई भी खाली नहीं होगा। एक अनुमान के अनुसार, इस दिन जिले भर में करीब 500 शादियां होंगी। इसमें तमाम मेहमान जिले में आएंगे भी और जाएंगे भी। वहीं शुभ मुहूर्त के दिन मतदान होने के चलते तमाम मतदाता बूथ से दूर रहेंगे, जिससे प्रत्याशियों का चुनावी गणित प्रभावित होगा। सहालग वाले दिन मतदान होने से प्रत्याशियों की नींद उड़ गई है।