फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The army of youth in the election battle, the old masters also entered the contest

चुनावी जंग में युवाओं की फौज, तो मुकाबले में बुजुर्ग महारथी भी

Thu, 10 Feb 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The army of youth in the election battle, the old masters also entered the contest
लखीमपुर खीरी। राजनीति में स्थापति दो पुरानी पीढ़ियों के विदा लेने के बाद अब नए राजनीतिक युग की शुरुआत हो चुकी है। इस विधानसभा चुनाव में युवा प्रत्याशियों की संख्या बुजुर्गों की अपेक्षा ज्यादा है। एक तरफ तीन से चार बार विधायक रह चुके अनुभवी उम्मीदवार हैं तो दूसरी तरफ ऐसे प्रत्याशी भी हैं, जिन्होंने पिछले एक दो चुनावों से ही राजनीति शुरू कर कामयाबी हासिल की। कई ऐसे युवा हैं जो पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन

भाजपा में चार उम्मीदवारों को छोड़ कर बाकी सभी उम्मीदवार 50 वर्ष से कम आयु के हैं। भाजपा उम्मीदवारों में निघासन के शशांक वर्मा सबसे कम उम्र के हैं। उनकी आयु अभी महज 32 साल है। कस्ता प्रत्याशी सौरभ सिंह सोनू 36 साल के हैं। श्रीनगर से भाजपा उम्मीदवार मंजू त्यागी की उम्र 39 वर्ष है। लखीमपुर के भाजपा प्रत्याशी अब तक 49 वसंत देख चुके हैं। जबकि भाजपा में सबसे उम्रदराज उम्मीदवार अरविंद गिरि हैं, जिनकी उम्र 65 वर्ष है। वह अब तक तीन बार सपा से और एक बार भाजपा से विधायक रह चुके हैं। धौरहरा उम्मीदवार विनोद शंकर अवस्थी 62 साल के हैं तो मोहम्मदी के लोकेंद्र बहादुर सिंह 59 और पलिया के रोमी साहनी की उम्र 57 साल है।
विज्ञापन

इनमें लोकेंद्र बहादुर सिंह, रोमी साहनी, सौरभ सिंह सोनू, मंजू त्यागी, योगेश वर्मा और शशांक वर्मा एक-एक बार विधायक रह चुके हैं। विनोद शंकर अवस्थी दूसरी बार भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। सपा उम्मीदवारों में तीन उम्मीदवारों को छोड़ कर बाकी सभी 50 वर्ष के पार है। इनमें पलिया के प्रीतइंदर सिंह और निघासन के आरएस कुशवाहा दोनों की उम्र 65 साल है। श्रीनगर के रामसरन 59 साल तो मोहम्मदी दाउद अहमद 53 साल के हैं। तो गोला के विनय तिवारी की उम्र 52 साल है। जबकि युवा उम्मीदवारों में लखीमपुर से सपा उम्मीदवार उत्कर्ष वर्मा की उम्र महज 37 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धौरहरा के वरुण सिंह 39 और कस्ता के सुनील कुमार लाला 41 साल के हैं। इनमें प्रीतइंदर सिंह और वरुण सिंह को छोड़ सभी एक दो बार विधायक रह चुके हैं। बसपा ने दूसरी पार्टियों की अपेक्षा युवाओं को ज्यादा तरजीह दी है। केवल तीन उम्मीदवारों को छोड़ दें तो सभी उम्मीदवार 50 साल से कम आयु के हैं। इनमें गोला की उम्मीदवार शिखा अशोक कनौजिया सबसे कम उम्र की बसपा उम्मीदवार हैं। उनकी उम्र सिर्फ 30 साल है। पलिया के उम्मीदवार डॉ. जाकिर हुसैन 36 साल के हैं। कस्ता की हेमवती राज और श्रीनगर की मीरा बानो दोनों की उम्र 41 साल है। लखीमपुर के मोहन बाजपेई 44 साल के हैं।
दूसरी तरफ धौरहरा से बसपा उम्मीदवार आनंद मोहन त्रिवेदी सबसे उम्रदराज हैं। उनकी उम्र 69 साल है। मोहम्मदी के शकील सिद्दीकी 60 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके हैं। निघासन से आरए उस्मानी की उम्र 53 साल है। इनमें आरए उस्मानी श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से एक बार सपा के टिकट चुनाव जीत कर विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस के केवल तीन उम्मीदवारों को छोड़कर सभी प्रत्याशी युवा है। श्रीनगर की कांग्रेस प्रत्याशी चांदनी सबसे कम उम्र की हैं। उनकी उम्र सिर्फ 28 साल है, जबकि मोहम्मदी की रितुसिंह 31 साल की हैं।
धौरहरा उम्मीदवार जितेंद्री देवी 42 वर्ष की हैं तो लखीमपुर के डॉ. रवि शंकर त्रिवेदी और पलिया के रिसाल अहमद दोनों की उम्र 44 साल है। कांग्रेस के उम्रदराज उम्मीदवार गोला के प्रह्लाद पटेल 67 वर्ष के हैं। जबकि निघासन के अटल शुक्ल और कस्ता के राधेश्याम भार्गव दोनो की उम्र 53 साल है। इनमें प्रहलाद पटेल और अटल शुक्ल को छोड़कर मौजूदा कांग्रेस प्रत्याशी पहली बार चुनाव में उतर कर अपना भाग्य अजमा रहे हैं।

यह हैं सबसे कम और सबसे अधिक उम्र के उम्मीदवार
जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव मैदान में कुुल 65 उम्मीदवार हैं। इनमें कस्ता से निर्दलीय उम्मीदवार लवकुश सबसे कम उम्र के प्रत्याशी हैं। उनकी उम्र सिर्फ 25 वर्ष है। जबकि गोला से नई क्रांति पार्टी की प्रत्याशी अभिषेक कुमारी 26 साल की हैं। निघासन से आम आदमी पार्टी के हरीश वर्मा और निर्दलीय चंद्र प्रताप दोनों 29 साल के हैं। धौरहरा से रेखा देवी की उम्र 30 साल है। गोला से निर्दलीय उम्मीदवार सिद्धार्थ शुक्ल की उम्र 31 साल है। इन 65 उम्मीदवारों में सबसे बुजुर्ग हैं श्रीनगर क्षेत्र से असंख्य समाज पार्टी के महावीर सिंह जिनकी उम्र 80 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed