फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The administration swung into action on the children's plea

Lakhimpur Kheri News: बच्चों की गुहार पर हरकत में आया प्रशासन

Fri, 03 Jul 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 03 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The administration swung into action on the children's plea
निरीक्षण करते खंड विकास अधिकारी गगन दीप सिंह।संवाद - फोटो : निरीक्षण करते हुए बीएसए अनिल कुमार। स्रोत: विभाग
धौरहरा। ग्राम पंचायत अमेठी के मजरा महादेव में जर्जर सड़क और जलभराव को लेकर बच्चों की ओर से जिलाधिकारी से लगाई गई गुहार का असर हुआ। समाचार प्रकाशित होने के बाद खंड विकास अधिकारी गगन दीप सिंह गांव पहुंचे और निरीक्षण कर नया खड़ंजा बनवाकर सड़क दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महादेव गांव के बच्चों ने बृहस्पतिवार को पानी में खड़े होकर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह से सड़क के निर्माण की अपील की थी। सड़क पर जलभराव से बच्चों समेत ग्रामीणों को परेशानी हो रही थी। मामला सामने आने पर शुक्रवार को बीडीओ ने गांव पहुंचकर वायरल वीडियो वाले स्थान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निरीक्षण में पूर्व में बना खड़ंजा पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिला है, जिससे सड़क पर जलभराव हो रहा है। ग्राम विकास अधिकारी को नया खड़ंजा बनवाकर समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed