{"_id":"6a1092c1c9fa96115b0ca2b2","slug":"the-accused-who-attacked-the-girl-with-a-knife-was-injured-in-an-encounter-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-175724-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: युवती पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: युवती पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल
Fri, 22 May 2026 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 22 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती आरोपी। स्रोत : पुलिस
खीरी टाउन। खीरी पुलिस ने युवती पर चाकू से हमला करने के मामले में वांछित आरोपी ज्ञानु यादव को बृहस्पतिवार रात अमृतगंज पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। नकहा निवासी 21 वर्षीय शिवानी पर बुधवार को ज्ञानु यादव ने चाकू से हमला कर हत्या का प्रयास किया था। थाना अध्यक्ष निराला तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अमृतगंज पुलिया के पास खड़ा है। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। संवाद
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अमृतगंज पुलिया के पास खड़ा है। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। संवाद
विज्ञापन