{"_id":"6727ba68b3392d846306a0c8","slug":"the-accused-of-raping-his-cousin-sister-is-suspected-to-be-hiding-in-uttarakhand-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-132507-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ममेरी बहन से दुष्कर्म के आरोपी की उत्तराखंड में छुपे होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ममेरी बहन से दुष्कर्म के आरोपी की उत्तराखंड में छुपे होने की आशंका
विज्ञापन
लखीमपुर-निघासन। बीते बुधवार यानी 30 अक्तूबर को क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक ने छह साल की ममेरी बहन से दुष्कर्म किया था। चीख पुकार और बच्ची की हालत बिगड़ने पर आरोपी मौके से भाग गया था। आशंका है कि आरोपी उत्तराखंड में छुपा हो सकता है। मोबाइल फोन न होने से उसे तलाश पाना पुलिस के लिए मुश्किल साबित हो रहा है।
बता दें कि गांव निवासी एक युवक अपने मामा के घर गया था। घर पर उस वक्त उसकी 14 और छह साल की ममेरी बहनें थीं। इसी बीच शाम करीब साढ़े सात बजे उसने बड़ी बहन को घर के बाहर पुड़िया लेने भेज दिया। छोटी बहन को अकेला देखकर उसके साथ जबरदस्ती करते हुए हवस का शिकार बनाया।
मासूम की हालत बिगड़ी तो आरोपी घबराकर घर से भाग गया। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी तो पुलिस ने घटना में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। नतीजा यह हुआ कि आरोपी गांव-गांव होते हुए उत्तराखंड में जाकर छिप गया है। पुलिस को भी इस बात की आशंका है कि दुष्कर्म का आरोपी उत्तराखंड में कहीं छिपा हो सकता है। आरोपी के पास मोबाइल फोन नहीं है, इसलिए उसे तलाश पाना काफी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
दो दिन पहले ही थानाध्यक्ष ने दिया था हल्का बयान
थाने पर तैनात थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने आरोपी को पकड़ने के लिए जब पूछा गया तो उन्होंने हल्का जवाब देते हुए कहा था कि आरोपी नामजद है... भागकर कहां जाएगा। दिए गए बयान से यह स्पष्ट था कि पुलिस इस घटना को किस तरह से देख रही है। अब पुलिस के सामने यह चुनौती है कि वह किस तरह से आरोपी की तलाश करेगी यह सोचनीय विषय है।
आरोपी के उत्तराखंड में छिपे होने की सूचनाएं मिल रहीं हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा जाएगा। - निराला तिवारी, थानाध्यक्ष पढ़ुआ