फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The accused inspector confessed the name of a big leader, interrogation continues

Lakhimpur Kheri News: आरोपी दरोगा ने कबूला एक बड़े नेता का नाम, पूछताछ जारी

Wed, 04 Dec 2024 11:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:33 AM IST
विज्ञापन
The accused inspector confessed the name of a big leader, interrogation continues
लखीमपुर खीरी। मितौली क्षेत्र में युवती को बरगलाकर देह व्यापार में ढकेलने की कोशिश के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। आरोपी दरोगा से पूछताछ के बाद एक राजनीतिक पार्टी के बड़े नेता का नाम सामने आया है। नाम सामने आने पर पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर खुलासे में लगी है। घटना में जिस कार का जिक्र था, वह भी आरोपी दरोगा की ही बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस सीडीआर के हवाले से कुछ और लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

25 अक्तूबर को थाना मितौली क्षेत्र की एक युवती का सौदा करने का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में गांव के ही गुड्डू, उसके दामाद और एक दरोगा योगेश का नाम प्रकाश में आया था। एक महीने तक पुलिस पीड़िता को इधर-उधर घुमाती रही। खबरें प्रकाशित होने के बाद हो रही किरकिरी से बचने के लिए मितौली पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

युवती को नैमिष तक लाने के लिए एक चौपहिया वाहन भी मितौली पहुंचा था, जो कि दरोगा योगेश का था। 30 नवंबर को पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने दोबारा आरोपी गुड्डू, उसके दामाद और योगेश से पूछताछ की। मंगलवार को हुई पूछताछ के बाद आरोपी योगेश ने सीतापुर के एक राजनीतिक दल के नेता का नाम लिया। घटना में राजनीतिक दल के नेता का नाम सामने आने पर पुलिस ने उन्हें भी थाने बुलाया। जहां घंटों पूछताछ चली।
पहले भी पुलिस दरोगा योगेश, जोकि अग्निशमन विभाग में तैनात है, उसके नाम पर जांच बंद कर चुकी थी। दर्ज बयानों में राजनेता का नाम सामने आने के बाद पुलिस अब कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस जल्द ही मामले में कोई बड़ा खुलासा कर सकती है।

कौन-कौन इस गैंग में, जांच में खुलेगा राज
एसपी गणेश प्रसाद साहा महिला अपराधों को लेकर काफी सजग हैं। वह त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी करते हैं, लेकिन मातहत निर्देश नहीं मानते। युवती के पास आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने इस मसले को काफी हल्के में लिया। शुरुआती जांच में पुलिस, आरोपियों की लोकेशन, सीडीआर से मिले सबूतों पर काम कर रही है।


आरोपी दरोगा से पूछताछ के बाद एक राजनीतिक दल के नेता का नाम सामने आया था। उसको भी थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। छोटे-छोटे बिंदुओं को संज्ञान में लेकर कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। -राजू राव, एसएचओ, मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed