फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Thatch was poured with petrol and set on fire, four cattle burnt alive

Lakhimpur Kheri News: छप्पर में पेट्रोल डालकर लगाई आग, चार मवेशी जिंदा जले

Sat, 08 Feb 2025 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Thatch was poured with petrol and set on fire, four cattle burnt alive
आग लगने से जलता छप्पर। ग्रामीण
धौरहरा। धौरहरा कोतवाली के गांव सुजईकुंड़ा में एक किसान के आवास के बाहर बने छप्पर में शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे छप्पर के नीचे बंधे चार पशु जिंदा जल गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

गांव सुजईकुंड़ा निवासी किसान सर्वेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी सुशीला देवी रात 11 बजे शौच गई थी। तभी देखा कि गांव के रघुनंदन उसके घर के सामने पड़े छप्पर पर बोतल से पेट्रोल फेंक रहे थे और उसके साथी लक्ष्मीकांत ने माचिस से छप्पर में आग लगा दी। यह देख उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब तक वे आग पर काबू पाते, छप्पर के नीचे बंधी एक जर्सी गाय, दो भैंस और एक भैसा झुलस कर मर गए। पीड़ित ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्र ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध आगजनी की रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed