फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Thatch was demolished in presence of police, three challaned

Lakhimpur Kheri News: पुलिस की मौजूदगी में गिराया छप्पर, तीन का चालान

Tue, 10 Sep 2024 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Thatch was demolished in presence of police, three challaned
निघासन/सलीमाबाद। मझगईं थाना क्षेत्र के गांव टॉपरपुरवा में जमीन के विवाद को लेकर आरोपियों ने पुलिस की मौजूदगी में एक घर का छप्पर गिरा दिया। इसके बाद जमकर बवाल हुआ और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन

रामप्रसाद का गांव के ही दो लोगों से रास्ते को लेकर विवाद है। रामप्रसाद ने तहसील दिवस में एसडीएम निघासन को शिकायती पत्र देकर कुएं के पास रास्ता दिलाने की मांग की थी। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे दोनों पक्षों में फिर विवाद हुआ। सूचना पर पहुंची डायल-112 के सामने रामप्रसाद ने बेटे के साथ मिलकर छप्पर गिरा दिया। इसके बाद दोनों पक्ष लाठी लेकर भिड़ गए। मामला बढ़ता देख पीआरवी के जवान दोनों पक्षों से तीन लोगों को पकड़ ले गए। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान किया है। मझगईं थानाध्यक्ष दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि रास्ते के विवाद में रामकिशोर, अंकित और रामगोपाल का शांतिभंग में चालान भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed