फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tharu students experience academic team to Delhi

थारू छात्राओं के शैक्षणिक दल ने किया दिल्ली भ्रमण

Thu, 21 Jan 2016 06:49 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 21 Jan 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
Tharu students experience academic team to Delhi
थारू द राइजिंग अभियान के तहत थारू छात्राओं के एक शैक्षणिक दल ने दिल्ली का भ्रमण किया। थारू छात्राओं का दल खुद को लोकतंत्र के भव्य मंदिर को देखकर अभिभूत हो उठा। 40 छात्राओं का शैक्षणिक दल डीएम किंजल सिंह के नेतृत्व में लोकतंत्र के वास्तविक कार्यों को समझने के उद्देश्य से ब्यूरो आफ  पार्लियामेंट्री स्ट्डीज कार्यक्रम में शामिल हुआ।
विज्ञापन

इस अध्ययन कार्यक्रम में लोकसभा सचिवालय के संयुक्त सचिव दीपक गोसाईं ने थारू छात्राओं को लोकतंत्र के संसदीय प्रणाली के इतिहास, विकास और संसदीय कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया। संयुक्त सचिव कल्पना शर्मा ने अध्ययन दल में आई हुई छात्राओं को उपहार देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने डीएम के प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के कल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

क्लास वर्क के बाद विशेषज्ञों ने थारू छात्राओं और अध्ययन दल मे शामिल अधिकारियों को लोकसभा, राज्यसभा, संसद भवन के केंद्रीय हाल और लोकसभा अध्यक्ष के कक्ष का भ्रमण कराया तथा बैठने की व्यवस्था से लेकर दर्शक दीर्घा के क्रम आदि की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्ययन दल को संसदीय प्रणाली का इतिहास एवं विकास की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि संसद भवन का निर्माण 1921 में शुरू होकर 1927 में पूरा हुआ।
संसद भवन के मुख्य वास्तुकार हार्वर्ड बेकर हैं। संसद भवन को बनाने में उस समय 83 लाख रुपये खर्च हुए। दो वर्ष 11 माह 18 दिन में संविधान बनकर तैयार हुआ।
अध्ययन दल की छात्राओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से भी मुलाकात की। उन्होंने थारू छात्राओं को स्वावलंबी बनने का तथा खूब पढ़ने का आशीर्वाद दिया। मुलायम सिंह यादव ने छात्राओं को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर स्वयं अपने पैरों पर खड़ी होने के बाद शादी करने की सीख दी। सपा मुखिया ने डीएम किंजल सिंह की सराहना करते हुए निर्भय होकर कल्याणकारी कार्य करने के लिए निर्देश और आशीर्वाद दिया।

अध्ययन दल में जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. आरके तिवारी, बीएसए डॉ. ओपी राय, परियोजना अधिकारी यूके सिंह, उपायुक्त स्वरोजगार अजय पांडे, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अवनींद्र कुमार, पूर्ति निरीक्षक श्रद्धा श्रीवास्तव और आकांक्षा समिति की सचिव सुधा गुप्ता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed