फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tharu society's men and women should become self-reliant by setting up industries

Lakhimpur Kheri News: थारू समाज के महिला-पुरुष उद्योग स्थापित कर बनें आत्मनिर्भर

Sun, 27 Jul 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 27 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Tharu society's men and women should become self-reliant by setting up industries
प्रतिभागी को प्रमाण-पत्र देते हुए अति​थिगण। स्रोत आयोजक
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत रविवार को खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण पलिया के छेदिया पश्चिम ग्राम पंचायत में आयोजित किया गया। यह दो दिवसीय प्रशिक्षण राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र ने कराया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जगदीश ने किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में प्रशिक्षार्थियों को साहित्य, पेन, फोल्डर आदि सामग्री दी गई। केंद्र प्रभारी राजेश कुमार पिप्पल ने बताया कि थारू समाज की महिलाएं व पुरुष खाद्य संस्करण अपना कर छोटी-छोटी इकाइयां स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। लिजर पापड़, अंकल चिप्स का उदाहरण देते हुए कोई भी रोजगार अपना कर अपना एवं अपने परिवार का विकास कर सकते हैं। इस योजना के तहत कोई भी खाद्य प्रसंस्करण यूनिट लगाने पर दो लाख की लागत पर एक लाख का अनुदान विभाग देगा। आटा चक्की, मसाला चक्की, तेल कोल्हू, पास्ता, चाऊमीन, आइसक्रीम अचार, मुरब्बा, जैम, जेली दूध से निर्मित पदार्थ आदि से इकाई लगाई जा सकती हैं। इन पदार्थों को ब्रांडिंग पैकेजिंग कर मार्केट में उतार कर लाभ उठा सकते हैं। इस सब पर रामजी वर्मा, शिवकुमार पिप्पल, नेहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed