फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Terror of flood: no place to eat, no place to stay

बाढ़ की विभीषिका : न खाने का ठिकाना, न ठहरने का

Thu, 19 Sep 2024 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Terror of flood: no place to eat, no place to stay
बाढ़ में नष्टहुई धान की फसलको दिखाता किसान जाहिद और गुड्डू।संवाद
तिकुनिया। मोहाना नदी के किनारे वर्षों से आबाद करीब एक दर्जन गांवों के लोग बार-बार बाढ़ की विभीषिका झेलकर संकट में आ गए हैं। खेतों में बाढ़ का पानी भर जाने से फसलें नष्ट हो चुकी हैं। ग्रामीणों के न तो खाने का ठिकाना है और न ही ठहरने का। बाढ़ पीड़ितों के सामने आजीविका का संकट मंडरा है। प्रभावित क्षेत्रों मेें अब तक दवा का वितरण नहीं किया गया है। कई दिन से गांव में पानी भरा होने से लोग छतों पर डेरा जमाए हैं।
विज्ञापन



किसानों ने बताया कि धान की बाली निकालने वाली थी। इसी बीच खेतों में पानी भर गया। पानी भरने से फसलें नष्ट हो गईं हैं। नया पिंड जसनगर गांव के बनवारी लाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि मोहाना नदी ने इस बार जबरदस्त कटान किया है। इसके चलते सात-आठ सौ किसानों की जमीन नदी में चली गई। वहीं जसनगर से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर नया पिंड गांव है।
विज्ञापन

यहां नदी ने आधे गांव को चपेट में ले लिया है। नदी नानपारा-मैलानी रेलवे ट्रैक के किनारे तक पहुंच रही है। इसके चलते रेलवे ट्रैक को भी खतरा है। एसडीएम निघासन राजीव निगम ने बताया कि जिन किसानों का नुकसान हुआ है, उनका नाम लिखकर उन्हें मुआवजा दिलाया जाएगा। जिन लोगों के नाम छूट गए हैं। उनको भी मुआवजा मिलेगा। बाढ़ पीड़ितों के दवा, पानी और राशन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed