फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tents, DJs and confectioners started getting booked for the event of 22 January.

Lakhimpur Kheri News: 22 जनवरी के आयोजन को लेकर बुक होने लगे टेंट, डीजे और हलवाई

Fri, 12 Jan 2024 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tents, DJs and confectioners started getting booked for the event of 22 January.
22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम को लेकर डीजे की शुरू होने लगी एडवांस बुकिंग- श्रोत कारोबारी
लखीमपुर खीरी। अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शहर में तैयारियां दिखने लगी हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन शहर के धार्मिक स्थलों के साथ ही चौराहों व अन्य सार्वजनिक जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम होने हैं, जिनकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। टेंट व कैटरिंग कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। कार्यक्रमों को लेकर लोगों ने टेंट, डीजे, हलवाई व लाइट आदि की बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर से लेकर गांव तक लोगों में जबरदस्त उत्साह है। इस दिन को और खास बनाने के लिए विभिन्न चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर भंडारे कराने की तैयारी की जा रही है। हलवाइयों व टेंट के सामान की बुकिंग अभी से होने लगी है। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान लोगों के बैठने के लिए दरी, मेज, कुर्सी, शामियाना आदि के लिए इंतजाम में आयोजनकर्ता जुट गए हैं।
विज्ञापन

आयोजन कमेटी के पदाधिकारी अपने घरों के साथ ही गांव व मोहल्लों के संपन्न घरानों से संपर्क साधे हैं। तख्त सहित अन्य सामान भी मंगाने की तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
पनीर और दूध की रहेगी मांग
दूध कारोबारी अवधेश ने बताया कि दूध, पनीर की काफी मांग रहेगी। कुछ ग्राहक एडवांस बुकिंग के लिए आने लगे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए दूधिये से संपर्क करना शुरू कर दिया है। ताकि लोगों की डिमांड पूरी की जा सके। 22 जनवरी को होने वाले आयोजनों को लेकर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

-----------
डीजे की होने लगी बुकिंग
डीजे साउंड सर्विस कारोबारी रोशन ने बताया कि 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम को लेकर डीजे की काफी डिमांड आ रही हैं। उस दिन की दो बुकिंग हो चुकी है। बुकिंग को लेकर लोग लगातार संपर्क कर रहे हैं। शादियों का सीजन भी शुरू हो रहा है। ऐसे में कई बुकिंग पहले से हैं। डीजे कारोबारी आकाश दीक्षित ने बताया कि उनके यहां भी अब तक तीन बुकिंग हो चुकी हैं।
---------
जगह-जगह होंगे भंडारे

अर्जुनपुरवा निवासी हलवाई अवधेश ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन कई जगह भंडारा होने हैं। ऐसे में कई लोगों से संपर्क कर उस दिन भंडारे के लिए कहा है। पहले से ही बुकिंग ले रखी है। ऐसे में जो लोग अब भंडारे के लिए संपर्क कर रहे हैं, उनको अपने अन्य सार्थियों से संपर्क कराकर बुकिंग करा रहे हैं। हमारे पास 22, 23 और 24 जनवरी की एडवांस बुकिंग हैं।


माइक, साउंड व लाइट की भी मांग
लाइट हाउस कारोबार दिलीप कश्यप ने बताया कि 22 जनवरी को सुंदरकांड के लिए एडवांस बुकिंग है। ठाकुरद्वारा मंदिर में होने वाले कार्यक्रम के लिए साउंड, माइक व अन्य उपकरणों की बुकिंग मिली है। कई अन्य लोगों ने भी बुकिंग के लिए संपर्क किया है, जिनसे बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed