फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ten thousand condom vehicles on the road, scrap center not opened yet

Lakhimpur Kheri News: दस हजार कंडम वाहन सड़क पर, अब तक नहीं खुला स्क्रैप सेंटर

Sun, 17 Sep 2023 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ten thousand condom vehicles on the road, scrap center not opened yet
लखीमपुर खीरी। जिले में वाहन स्क्रैपिंग सेंटर (रजिस्ट्रीकृत यान सुविधा केंद्र) खोलने में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। आवेदक न मिलने में जिले में अब तक यह सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। जिले में करीब दस हजार कंडम वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। स्क्रैप सेंटर न खुलने से ये वाहन स्क्रैप नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

जिलों में कबाड़ की दुकानों पर चोरी-छिपे काटे जा रहे वाहनाें को लेकर परिवहन विभाग सख्त है। परिवहन आयुक्त चंद्र भूषण सिंह ने अगस्त में इस संबंध में सभी जिलों के एसपी और आरटीओ, एआरटीओ को पत्र भी जारी किया था। कहा था कि अनधिकृत रूप से वाहन स्क्रैप करने वाले कबाड़ियों पर रोक लगाई जाए। निष्प्रयोज्य वाहनों को प्रदेश में स्थापित स्क्रैपिंग सेंटर पर स्क्रैप कराने को प्रोत्साहित किया जाए। लेकिन जिले में यह कवायद धड़ाम हो गई है।
विज्ञापन

अब तक इस संबंध में कोई सफलता नहीं मिली है। इसे अफसरों की लापरवाही कहें या विभागीय उदासीनता, एक भी आवेदन नहीं आया है। दूसरी ओर विभाग की जोर शोर से प्रचार-प्रसार करने का दावा कर रहा है। एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि स्क्रैपिंग सेंटर के संबंध में प्रचार-प्रसार कराया गया। कई लोगों के साथ बैठक भी की गई। अभी कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन आएं तो स्क्रैप सेंटर खोलने की प्रक्रिया पूरी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


मियाद पूरी कर चुके वाहनों को कराना होता है स्क्रैप
जिले में ऐसे वाहन जो निर्धारित अवधि पूरी कर चुके हैं अथवा जिनका पंजीकरण निरस्त किया जा चुका है। उनको स्क्रैप करना अनिवार्य है। इसके लिए वाहन स्क्रैपिंग में कई निर्देशों के पालन के साथ ही वाहनों की चेसिस नंबर व कई अन्य दस्तावेजों के रिकॉर्ड भी रखने हैंं। लेकिन स्क्रैपिंंग सेंटर खोलने के संबंध में परिवहन विभाग को एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed