फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Temporary camp office of the fair started being built near the Shiva temple

Lakhimpur Kheri News: शिव मंदिर के निकट बनने लगा मेले का अस्थायी कैंप कार्यालय

Fri, 27 Jun 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 27 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Temporary camp office of the fair started being built near the Shiva temple
गोला के निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर परिसर में नगर पालिका के  अस्थायी मेला कैंप कार्यालय के नि
गोला गोकर्णनाथ। निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर में सावन की तैयारी शुरू हो गई हैं। मेले का अस्थायी कैंप कार्यालय और रास्ते बनने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

छोटी काशी में पौराणिक शिव मंदिर होने के नाते सावन का विशेष महत्व है। यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने आते हैं। इस बार कॉरिडोर निर्माण हो रहा है। इसलिए श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। शिव मंदिर के निकट मेले का अस्थायी कैंप कार्यालय और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निर्माण शुरू हो गया है।
स्टेशन मार्ग से अंगद धर्मशाला के स्थान पर कॉरिडोर के मुख्य मार्ग को खड़ंजा डालकर ठीक किया जा रहा है। तीर्थ कुंड का धरातल भी दुरुस्त किया जाने लगा है। तीर्थ कुंड के किनारे की चहारदीवारी और सीढ़ियों का भी निर्माण हो रहा है। नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने सावन में नगर पालिका परिषद के प्रबंध पेयजल, सीसीटीवी कैमरे, वाटर कूलर और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी संकल्प शर्मा और एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने कॉरिडोर, शिव मंदिर परिसर और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा खाका तैयार करने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नवागत एसडीएम युगांतर त्रिपाठी, तहसीलदार भीम सिंह, नायब तहसीलदार सर्वेश यादव, सीओ गवेंद्र गौतम, ईओ सुरेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह, कार्यवाही संस्था यूपीपीसीएल के जेई विवेक वाजपेयी, जेई नितिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed