फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tempo hurt by invoicing The driver set himself on fire

चालान करने से आहत टेंपो चालक ने खुद को आग लगाई

Fri, 26 May 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 26 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tempo hurt by invoicing The driver set himself on fire
आग - फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक पुलिस पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप 
विज्ञापन

झुुलसे चालक की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
एसपी-एएसपी नेेे अस्पताल पहुंचकर चालक का जाना हाल
आर्थिक स्थिति खराब होने से परेशान चल रहा था

पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर राजापुर पुलिस चौकी के सामने एक टेंपो चालक ने लाइसेंस न होने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान करने पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए खुद पर पेट्रोल डाल लिया और आग लगा ली, जिससे वह करीब 65 प्रतिशत झुलस गया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस उसे जिला अस्पताल लाई, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचे एसपी और एएसपी ने डॉक्टरों से बात कर उसकी हालत जानी। 
थाना व कसबा खीरी के मोहल्ला श्यामलालपुरवा निवासी आफताब (40) का ने दो महीने पहले साहूकारों से कर्ज लेकर एक पुराना टेंपो खरीदा था। वह खुद टेपों को चलाकर परिवार का पेट पालता था। चालक आफताब ने बताया कि शुक्रवार को उसके टेंपो में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे उसने ठीक कराया। उसके पास महज 40 रुपये बचे थे, जिसका पेट्रोल डलवाने के बाद वह टेंपो लेकर सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह हीरालाल धर्मशाला पहुंचा। वहां पर ट्रैफिक पुलिस के एचसीपी श्याम मनोहर सिंह पहुंचे और हैवी डीएल न होने पर उसका चालान करने लगे। उसने अपनी गरीबी और पूर्व में हुए तीन चालानों का हवाला दिया, लेकिन एचसीपी ने टेंपो का चालान कर दिया। इससे परेशान होकर वह टेंपो लेकर राजापुर पुलिस चौकी के पास स्थित स्टेट बैंक के पास पहुंचा और टेंपो से पेट्रोल निकालकर खुद पर डालकर आग लगा ली। इससे वहां हड़कंप मच गया। शोरशराबा और चीखपुकार पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अरविंद राय ने लोगों की मदद से उसे किसी तरह से बुझाया और आननफानन में जिला अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बर्न वार्ड में भर्ती कर लिया, लेकिन हालत खराब होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया। उधर घटना की जानकारी होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी डॉ. एस चन्नपा, एएसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ सिटी हरीराम वर्मा, प्रशिक्षु सीओ योगेंद्र सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से रायशुमारी कर उसका हाल जाना।   
विज्ञापन

 
हैवी नहीं हो पाया था लाइसेंस
आफताब की मानें तो उसके पास लर्निंग लाइसेंस था, जिसे उसने पिछले महीने ही बनवाया था। लाइसेंस को हैवी कराने के लिए पैसे का इंतजाम कर रहा था, लेकिन इसके पहले ही ट्रैफिक पुलिस ने उसे इतना परेशान कर दिया कि उसे आत्मघाती कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बिना डीएल वाहन चलाने पर भाई का हुआ था चालान
टीएसआई महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिस समय घटना हुई। उस समय वह दफ्तर में थे। एचसीपी श्याममनोहर सिंह ने डीएल न होने पर आफताब का चालान किया था। दो अप्रैल को आफताब के भाई का बिना डीएल इसी टेंपो को चलाने के आरोप में चालान हो चुका है। 
 
तंगहाली में टेंपो ने भी नहीं दिया साथ
खीरी टाउन। झुलसा आफताब मोहल्ला श्यामलाल पुरवा में झोपड़ी डालकर अपनी बूढ़ी मां, पत्नी और एक तीन साल की बच्ची के साथ रहता है। रिक्शा खींचकर जुटाई गई पूंजी और इधर-उधर से कर्ज लेकर उसने एक पुराना टेंपो खरीदा था। उसे उम्मीद थी कि इससे उसकी रोजीरोटी चलती रहेगी। गरीबी और तंगहाली होने के साथ पुराने टेंपो ने भी उसका साथ नहीं दिया। आए दिन टेंपो का खराब होना, जिसके चलते सवारियां कम मिलने से वह काफी पहले से ही परेशान रहता था।

 
टेंपो चालक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की है। उसका आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस की प्रताड़ना के कारण उसने यह कदम उठाया है। मामले की जांच सीओ सिटी को दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. एसस चन्नपा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed