{"_id":"5991ac494f1c1b2d238b47f2","slug":"temple-decorated-on-sri-krishna-janmotsav-complete-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजे मंदिर, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजे मंदिर, तैयारियां पूरी
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
भक्ति
- फोटो : अमर उजाला
जन्माष्टमी पर सजा बाजार, खरीदारों की उमड़ी भीड़
चांदी, पीतल, मिट्टी की खूब बिकीं लड्डू गोपाल मूर्तियां
जिले में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को शहर का बाजार भी भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति में डूबा नजर आया। लड्डू गोपाल की चांदी और पीतल की मनमोहक मूर्तियों के साथ पीतांबर परिधान वंशी, मोर मुकुट और आकर्षक पालने खूब बिके। झांकियों को सजाने के लिए कागज के फूलों और अन्य सजावटी सामान की भी लोगों ने खूब खरीदारी की। भगवान राधा-कृष्ण के मंदिरों की रंगाई-पुताई और सजाने का काम पूरा हो गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जगह-जगह पंडाल भी तैयार हैं। बारिश की संभावनाओं के मद्देनजर पंडाल भी वाटरप्रूफ बनाए गए है।
सोमवार की बाजार बंदी के कारण जन्माष्टमी का बाजार फुटपाथों पर सजा। मूर्तियों के शृंगार के लिए सुंदर मालाएं, रंगबिरंगे चमकीले गोटे वाले परिधान खासकर पीतांबर और नीलांबर लोगों की पहली पसंद बने। सिर पर धारण कराने के लिए मोर मुकुट, और मनमोहक वंशी भी लोगों ने खरीदी। लकड़ी और पीतल के पालने खरीदने के लिए लोगों की भीड़ रही।
जन्माष्टमी पर झांकियां सजाने के लिए पालनों के अलावा सजावटी सामान, फूलों की लड़ियां और विभिन्न सामग्री खरीदने के लिए दिन भर दुकानों पर भीड़ रही। यहीं नहीं लोगों ने अपने छोटे-छोटे बच्चों के लिए भगवान कृष्ण के पीले-नीले परिधान, मोर मुकुट और बांसुरी आदि खरीद कर बच्चों को कृष्ण रूप में सजाया। पुलिस लाइंस और थानों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।