{"_id":"5086587c33e9a8845996dcc0a5afd54f","slug":"temple-complex-sweet-print-shops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर परिसर में मिठाई की दुकानों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर परिसर में मिठाई की दुकानों पर छापा
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 20 Oct 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने त्योहारी सीजन आने के साथ ही बाजार में छापेमारी शुरू कर दी है। मंगलवार को टीम ने संकटा देवी मंदिर परिसर में मिठाई दुकानों पर छापेमारी कर गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण पत्र भरकर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बाजार में मिठाई और किराना दुकानों पर छापेमारी कर मिठाई और सरसों के तेल के नमूने लिए।
अभिहित अधिकारी डॉ अमर सिंह वर्मा के नेेतृत्व में टीम ने संकटा देवी मंदिर परिसर में प्रसाद बेचने वाली मिठाई दुकानों का सघन निरीक्षण किया और खुले में रखी मिठाइयों को ढककर रखने के निर्देश दिए। दुकानों का निरीक्षण पत्र भरने के साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दुकानदारों को निर्देश दिए। इसकेे बाद टीम ने मोहल्ला शिव कॉलोनी में मनोज वर्मा के प्रतिष्ठान पर छापा मारा और सरसों के तेल का नमूना भरा। निरीक्षण के दौरान गोदाम में दो पेटी बावर्ची ब्रांड वनस्पति एक्सपायर तिथि का मिला, जिसे टीम ने नष्ट करा दिया। इसके बाद टीम ने राजापुर मंडी के सामने गुप्ता स्वीट्स से मिठाई का नमूना लिया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक, एमपी सिंह, वीएन सिंह शामिल रहे।