{"_id":"67c9e2757c7874c238054226","slug":"tehua-came-in-front-of-the-bike-the-young-man-saved-his-life-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-140734-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बाइक के आगे आया तेहुआ, युवक ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बाइक के आगे आया तेहुआ, युवक ने बचाई जान
विज्ञापन
बेलरायां। बॉर्डर के ग्राम गंगानगर गोवर्धनपुरवा मार्ग पर एक तेंदुआ बाइक के सामने आ गया। यह देख युवक ने तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाकर किसी तरह जान बचाई। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर दौड़ाकर तेंदुए को खदेड़ा।
बुधवार की रात्रि करीब आठ बजे पड़ोसी ग्राम गुलहरिया पत्थरशाह निवासी बलबिंदर सिंह उर्फ बिट्टू गंगानगर-गोवर्धनपुरवा मार्ग से बाइक से घर लौट रहा था। इस बीच मार्ग पर पहले से विचरण कर रहा तेंदुआ बाइक की ओर बढ़ने लगा। यह देख युवक ने तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाकर जान बचाई। शोर मचाया और ग्रामीणों को मोबाइल से सूचना दी।
इस पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों, बाइक और चौपहिया वाहनों को लेकर मार्ग पर तेंदुआ की तलाश की। इस दौरान गन्ने के खेत में बैठा तेंदुआ मार्ग पर आकर वाहनों की लाइटों को घूरने लगा। चालकों ने वाहनों को मार्ग पर दौड़ाकर तेंदुआ को खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने हिंसक जानवरों की चहलकदमी पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन
इस संबंध में उत्तर निघासन रेंज बेलरायां के रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया, कि मार्ग पर वन्यजीवों की चहलकदमी होने की जांच कराई जाएगी।